विज्ञापन

संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में निकला पथ संचलन,हुई पुष्प वर्षा,दिया राष्ट्र निर्माण का संदेश।



घाणेराव,पाली
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सो वर्ष पूर्ण होने पर शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में घाणेराव कस्बे सहित पूरे जिले,राज्य व देश भर में पथ संचलन का आयोजन हुआ। इस मौके पर बाल,किशोर,युवा, व वृद्ध स्वयं सेवकों ने अपने पूर्ण गणवेश में भाग लिया। घाणेराव कस्बे की सीनियर विद्यालय के मैदान से संघ के नियमानुसार कार्यक्रम का आगाज हुआ। इस कार्यक्रम में संघ के कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने अपने बौद्धिक में संघ के राष्ट्र निर्माण की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए राष्ट्र में समय समय पर आई आपदाओं जिसमें बाढ़,भूकंप दुर्घटनाओं हो या देश में युद्ध के हालात हो उसमें संघ द्वारा चलाए जाने वाले कार्यों व सेवाओं के बारे में विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराते हुए सभी स्वयं सेवकों से संगठित होकर राष्ट्र निर्माण व राष्ट्र सेवा,हिन्दू संगठन,गो सेवा इत्यादि कार्यों में हर समय सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया। इसके पश्चात संघ के घोष के साथ घाणेराव नगर के प्रमुख मार्गो से पथ संचलन निकाला गया। जिसमें नगर के सभी वर्गोंके लोगों ने अपना पूर्ण समर्थन देते हुए हर मोहल्ले चौहराए नुक्कड़ व गलियों में पुष्प वर्षा कर स्वयं सेवकों का अभिनन्दन किया गया।
इसी प्रकार देसूरी,सादड़ी,मंडीगढ़,नाडोल,नारलाई,रानी,बाली,फालना,सांडेराव,सेवाड़ी,सुमेरपुर, पाली,सोजत,रायपुर,जेतारण,सहित राजस्थान सहित देश के प्रत्येक गांव व शहर सहित संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष में विश्व के कई शहरों में भी पथ संचलन सहित संघ के कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। जिसमें संघ सो वर्षों के राष्ट्र सेवा के कार्यों पर विस्तार से जानकारी उपलब्ध कराई गई।
इस दौरान सुरक्षा की दृष्टि से देसूरी थाना पुलिस व घाणेराव चौकी समस्त जवान स्टाफ मुस्तैद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





