सेवाडी में आयोजित जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में तीसरे दिन इवेंट्स आयोजित, सीडीईओ राजपुरोहित ने खिलाडियों को किया सम्मानित
बाली,पाली
स्थानीय पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवाडी मेंं आयोजित 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय एथेलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के तीसरे दिन विभिन्न इवेंट्स आयोजित किये गये। प्रतियोगिता के मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी प्रकाश मेवाड़ा ने बताया की प्रतियोगिता के संयोजक श्रीगोपाल पारीक के निर्देशन में इवेंट्स आयोजित किये जा रहे हैं । तीसरे दिन मुख्य जिला शिक्षा अधिकारी राहुल कुमार राजपुरोहित व उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा बलवीर सिंह राणावत ने टुर्नामेंट का निरीक्षण कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन किया व प्रतियोगिता के शानदार आयोजन के लिए प्रतियोगिता संयोजक व सभी निर्णायकों, प्रतिनियुक्त अधिकारियों, कर्मचारियों व भामाशाहों के सहयोग की सराहना की। सीडीईओ राहुल कुमार राजपुरोहित, उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा बलवीर सिंह राणावत व संयोजक श्रीगोपाल पारीक ने विजेता खिलाडियों को मेडल्स पहनाकर कर सम्मानित किया व उनके उज्जवल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड, कार्यालय प्रभारी महावीर सिंह सोनीगरा, चैनसिंह राव, मूलाराम भटनागर निर्णायक दिनेश वैष्णव, अभिमन्यु सिंह दहिया, विक्रम सिंह चौधरी, नरेंद्र सिंह देवडा, गोविंद सिंह राणावत, प्रदीप सिंह ,हनवंत सिंह,विनयपाल सिंह, ललित बारूपाल, बाबू मोहम्मद देवडा, मांगीलाल परमार विधालय स्टॉफ ओमप्रकाश सांदू, रुपाराम भटनागर, बलवीर सिंह चारण,हितेश माली, नरेंद्र सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह राणावत, हितेन्द्र दत्त,कीकाराम, नरेंद्र सिंह भाणावत, अनिता, सिरीन शम्मा,राजेंद्र सिंह राणावत, राजेन्द्र सिंह नारलाई उपस्थित रहें।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





