त्रिदिवसीय शरद पूर्णिमा रत्नत्रय महोत्सव का भव्य आयोजन सम्पन्न।
अयोध्या। श्री भगवान ऋषभदेव जन्मभूमि बडी मूर्ति दिगम्बर जैन मंदिर में त्रिदिवसीय शरद पूर्णिमा रत्नत्रय महोत्सव श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ सम्पन्न हुआ। महोत्सव के प्रथम दिवस झंडारोहण, पंचामृत अभिषेक एवं आचार्य शांतिसागर जी महाराज के शताब्दी वर्ष के अवसर पर विशेष विधान का आयोजन हुआ।गणिनीप्रमुख श्री ज्ञानमती माताजी के ७४वें संयम दिवस एवं ९२वें जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित इस पर्व में देशभर से जैन श्रद्धालु एवं संतों ने भाग लिया। द्वितीय दिवस पर महापूजा, तीर्थक्षेत्र कमेटी का अधिवेशन, एलईडी फिल्म लोकार्पण एवं विशिष्ट जनों का सम्मान हुआ।
तृतीय दिवस पर भद्दिलपुर पंचकल्याणक के पात्रों का सम्मान, मुख्य विनयांजलि सभा और सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ हुईं। इस अवसर पर माताजी को कालजयी व्यक्तित्व की उपाधि से विभूषित किया गया।
महोत्सव का समापन संगीत सम्राट रूपेश जैन द्वारा प्रस्तुत भजनों, 92 इंची अर्घ्य थाल अर्पण और मंगल आरती के साथ हुआ। सम्पूर्ण आयोजन पीठाधीश स्वस्ति रविन्द्रकीर्ति स्वामी के निर्देशन में सम्पन्न हुआ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





