घायल बीजेपी नेता और अधिवक्ता आलोक सिंह का हाल जानने पहुंचे ब्रजभूषण शरण सिंह, संत-महंतो,आम जनमानस से लेकर समर्थकों का लगा तांता
अयोध्या।राम नगरी अयोध्या में दुर्गा पूजा मूर्ति विसर्जन के दिन गोलीकांड में घायल भाजपा नेता एवं अधिवक्ता आलोक सिंह का हालचाल जानने को उनके निज आवास पर दो दिन से समर्थकों का तांता लगा हुआ है इसी क्रम में गुरुवार को पूर्व सांसद ब्रजभूषण शरण सिंह उनके आवास पहुंचे और स्वास्थ को लेकर कुशलक्षेम पूजा।इस दौरान क्षेत्रीय राजनीति से लेकर संत समाज तक का व्यापक जमावड़ा देखा गया। मिलने वालों में
गोसाईगंज विधायक अभय सिंह, भाजपा जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, अयोध्या के प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय, महानगर महामंत्री परमानंद मिश्रा, देवेन्द्र सिंह, पार्षद जय नारायण सिंह रिंकू, बृजेंद्र सिंह, संतोष सिंह जिला पंचायत सदस्य चंद्रभान सिंह,बार अध्यक्ष सूर्य नारायण सिंह, पूर्व अध्यक्ष कालिका प्रसाद मिश्रा, उपाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, आलोक खरे, योगेन्द्र पांडे, विकास त्रिपाठी, रविंद्र नाथ मिश्रा ,बस्ती प्रेस क्लब उपाध्यक्ष अमित सिंह सोनू सहित सैकड़ों अधिवक्ता और भाजपा कार्यकर्ताओ ने भी मुलाकात की।अयोध्या धाम संत समाज से बड़ा स्थान कृपालु जी, हनुमानगढ़ी के हेमंत दास, जगदगुरु राम दिनेशाचार्य जी,जानकीघाट बड़ा स्थान महंत जन्मेजय शरण,डांडिया मंदिर के महामंडलेश्वर गिरीश दास, बाला जी मंदिर के महंत राम दास, हनुमान किला से महंत राम किशोर दास, हनुमान गढ़ी से मामा दास, सूर्यभान दास, उपेन्द्र दास, कल्लू दास रवि दास, अभय दास,पार्षद अनुज दास ,पार्षद अभय श्रीवास्तव सपा नेता लड्डूलाल यादव, महानगर उपाध्यक्ष श्री चंद्र यादव सहित अनेक संत-महंतों ने भी पहुंचकर आलोक सिंह के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की।
अयोध्या में राजनीतिक गलियारों और संत समाज और आम जन मानस में इस हमले की निंदा जारी है। हमले में शामिल अन्य की गिरफ्तारी 5 दिन बीतने के बाद भी न हो पाने को लेकर पुलिस प्रशासन पर त्वरित कार्रवाई का दबाव बढ़ता जा रहा है।संत समाज और आम जनमानस ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से अविलंब बचे लोगों की गिरफ्तारी की मांग की है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





