सेवाडी में आयोजित जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरे दिन इवेंट्स आयोजित,दर्शकों का उमडा सैलाब।

SHARE:

सेवाडी में आयोजित जिला स्तरीय एथेलेटिक्स प्रतियोगिता में दूसरे दिन इवेंट्स आयोजित, दर्शकों का उमडा सैलाब।

बाली,पाली

स्थानीय पीएमश्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेवाडी मेंं आयोजित 69वीं जिला स्तरीय 17 व 19 वर्षीय एथेलेटिक्स खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन विभिन्न इवेंट्स आयोजित किये गये। प्रतियोगिता के मीडिया प्रकोष्ठ प्रभारी प्रकाश मेवाड़ा मुंडारा ने बताया की प्रतियोगिता के संयोजक श्रीगोपाल पारीक के निर्देशन में इवेंट्स आयोजित किये गये। 17 वर्षीय इवेंट्स हेमर थ्रो मे प्रथम स्थान देव सिंह मारवाड एक्शन, 110 मीटर बाधा दंड में भरत हरियामाली, लंबी कूद मेंं नरेंद्र जणवा बाली, 800मीटर दौड में आशीष बगल पाली, ऊंची कूद में वीरेन्द्र सिंह सिरयारी,
19 वर्ष की इवेंट्स में
ऊंची कूद में प्रथम स्थान अनिल सुमेरपुर, लंबी कूद में रविराज सिंह फालना,हेमर थ्रो में सोहिल मोहम्मद देवली अऊवा, 400मीटर बाधा दौड में महेंद्र सिंह सुमेरपुर ने स्थान प्राप्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक खेल प्रभारी वीरेन्द्र सिंह राठौड, कार्यालय प्रभारी महावीर सिंह सोनीगरा, चैनसिंह राव, मूलाराम भटनागर निर्णायक दिनेश वैष्णव, अभिमन्यु सिंह दहिया, वीरेन्द्र सिंह चौधरी, नरेंद्र सिंह देवडा, गोविंद सिंह राणावत, प्रदीप सिंह ,हनवंत सिंह,विनयपाल सिंह, बाबू मोहम्मद देवडा, मांगीलाल परमार विधालय स्टॉफ ओमप्रकाश सांदू, रुपाराम भटनागर, बलवीर सिंह चारण,हितेश माली, नरेंद्र सिंह चौहान, भूपेंद्र सिंह राणावत, हितेन्द्र दत्त,कीकाराम, नरेंद्र सिंह भाणावत, अनिता, सिरीन शम्मा,राजेंद्र सिंह राणावत, राजेन्द्र सिंह नारलाई उपस्थित रहें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment