अयोध्या
संजय यादव अयोध्या
सिद्धपीठ कोल्हापुर धाम में विशाल भंडारे पर उमड़ा भक्तों का जनसैलाब
गोंडा। आज दिनांक 7 अक्टूबर 2025 को जनपद गोंडा स्थित सिद्धपीठ कोल्हापुर धाम में भव्य और विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस पावन अवसर पर लाखों श्रद्धालु भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
पूरा धाम “जय माता दी, जय श्री राम, जय बजरंगबली” के जयघोषों से गूंज उठा। भक्तिमय वातावरण में श्रद्धालु सुबह से ही दर्शन और प्रसाद ग्रहण के लिए उमड़ पड़े।
भंडारे का आयोजन कोल्हापुर सिद्धपीठ धाम के पंडित दीनदयाल माता जी एवं महंत राजन दास जी महाराज के सानिध्य में किया गया। आयोजन में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के बावजूद व्यवस्थाएं सुचारू रूप से संचालित रहीं।
इस भव्य आयोजन ने क्षेत्र में धार्मिक एकता और आस्था का अनोखा संदेश दिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432
Post Views: 101





