भगवान क्षीर साई के नौका विहार की मनोरम झांकी।

SHARE:

भगवान क्षीर साई के नौका विहार की मनोरम झांकी।
आश्विन पूर्णिमा के पर्व को सोमवार को शरद पूर्णिमा उत्सव के रुप में पूरी भव्यता के साथ मनाया गया। इस अवसर पर साकेत भूषण समाज की ओर से दंतधावन कुंड में आयोजित 136 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया।

इसी उपलक्ष्य में भगवान क्षीरसाई महाराज की नौका विहार की भव्य झांकी सजाई गयी। झांकी अनावरण के मौके पर उनकी आरती उतारी गयी। इस दौरान मोदनवाल समाज के हजारों श्रद्धालुओं ने सपरिवार भगवान का दर्शन पूजन किया। वहीं संत-महंतो के साथ नगरवासी भी झांकी के दर्शन के लिए पहुंचे। उत्सव में इस साल आपरेशन सिंदूर की झांकी भी सजाई गई और भारतीय सेना के शौर्य को प्रदर्शित किया गया। जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केन्द्र बनी। इस परम्परागत उत्सव के दौरान पूरे परिक्षेत्र को भव्यता के
सजाए जाने के अलावा विद्युत झालरों से युक्त स्वागत द्वार भी संस्था द्वारा बनाया गया। इसके सवा सौ कुंतल खीर प्रसाद का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरित किया गया। संस्था के पदाधिकारियों पूर्व चेयरमैन राधेश्याम गुप्त, मोदनवाल समाज अध्यक्ष नंदलाल गुप्त, साकेत भूषण के अध्यक्ष जितेन्द्र गुप्त, व्यापार मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, सुरेश गुप्त, बैजनाथ गुप्त, अनूप गुप्त, अचल गुप्त, श्याम बाबू गुप्त, सुरेन्द्र गुप्ता व अन्य ने अतिथियों का स्वागत किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment