अयोध्या में ‘रामार्चा महायज्ञ’: 501 विद्वानों का अनुष्ठान और 8 राज्यों के मुख्यमंत्रियों का संगम।
अयोध्या,यूपी।
रामनगरी अयोध्या में इस समय सनातन धर्म के महाकुंभ जैसा अत्यंत दिव्य और भव्य आयोजन चल रहा है। यहां 5 से 14 अक्टूबर तक अंतरराष्ट्रीय श्री रामार्चा महायज्ञ का अनुष्ठान हो रहा है। इस महायज्ञ में देश भर से पधारे 501 विद्वान एक साथ 501 श्री रामार्चा महायज्ञ संपन्न कर रहे हैं। भव्य कलश यात्रा से हुआ शुभारंभ इस दस-दिवसीय दिव्य कार्यक्रम की शुरुआत 5 अक्टूबर को एक अत्यंत मनमोहक और भव्य कलश यात्रा के साथ हुई। श्री राम हर्षणम चारुशीला मंदिर, जानकी घाट से शुरू हुई यह यात्रा हाथी-घोड़े, रथों और हजारों कलशों के साथ सरयू घाट तक निकाली गई। इस दौरान हजारों राम भक्तों और संतों ने हिस्सा लेकर पूरी रामनगरी को भक्ति के रंग में रंग दिया। संत सम्मेलन और मुख्यमंत्रियों की उपस्थिति इस महायज्ञ में देश के 8 राज्यों के मुख्यमंत्री और प्रमुख संत-महात्मा शामिल होंगे। इनमें उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, मध्य प्रदेश के सीएम डॉ. मोहन यादव और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव सहाय की उपस्थिति प्रमुख रहेगी। महायज्ञ के साथ ही एक संत सम्मेलन भी आयोजित किया जाएगा, जिसका मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म के विस्तार और अयोध्या धाम के विकास जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चिंतन और चर्चा करना है। श्रीमद्भागवत कथा का भी आयोजन धार्मिक अनुष्ठानों की इस शृंखला में 151 श्रीमद्भागवत पारायण का भी आयोजन किया गया है। परम पूज्य स्वामी राजेंद्र दास जी महाराज इस अवसर पर उपस्थित रामभक्तों को श्रीमद्भागवत कथा का अमृतपान कराएँगे। यह आयोजन अयोध्या की आध्यात्मिक महत्ता को और बढ़ा रहा है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





