खिलाड़ियों में जोश भरने पहुंचे आईजी प्रवीण कुमार।

SHARE:

26 वीं अन्तर जनपदीय वॉलीबॉल एवं सेपकटकरा प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ, खिलाड़ियों में जोश भरने पहुंचे आईजी प्रवीण कुमार।

अयोध्या,यूपी।

डा० भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम, डाभासेमर जनपद अयोध्या में 26वीं अन्तर जनपदीय वॉलीबॉल एवं सेपकटकरा (महिला/पुरुष) प्रतियोगिता – लखनऊ जोन का शुभारंभ भव्य रूप से हुआ। इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक, अयोध्या परिक्षेत्र प्रवीण कुमार ने स्वयं उपस्थित होकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
उनके साथ पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, अयोध्या बलवंत कुमार चौधरी तथा सहायक पुलिस अधीक्षक/क्षेत्राधिकारी अयोध्या देवेश चतुर्वेदी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। सभी अधिकारियों ने प्रतियोगिता के सफल आयोजन की शुभकामनाएं दीं और खेल को अनुशासन, समर्पण व टीम भावना का प्रतीक बताया।
प्रतियोगिता के पहले दिन (06-10-2025) के मैचों के परिणाम इस प्रकार
वॉलीबॉल (पुरुष वर्ग)
प्रथम मैच:
जनपद अयोध्या बनाम जनपद बाराबंकी
अयोध्या: 25, 25
बाराबंकी: 19, 08
विजेता टीम: जनपद अयोध्या
द्वितीय मैच:जनपद रायबरेली बनाम जनपद हरदोई
जनपद हरदोई की टीम में मानक के अनुरूप खिलाड़ी नहीं होने के कारण
रायबरेली को वॉकओवर प्राप्त हुआ
विजेता टीम: जनपद रायबरेली ,प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बनता है और आयोजन समिति द्वारा सभी आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। आगामी दिनों में और भी रोचक मुकाबलों की अपेक्षा की जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment