राज्य सरकार द्वारा स्वीकृत बीएस 6 मॉडल की 5 बसों को पूजा अर्चना कर विभिन्न मार्गों की ओर किया रवाना।
फालना,पाली
राजस्थान राज्य पथ परिवहन निगम फालना आगार को आज राज्य सरकार की ओर से बीएस 6 मॉडल की 5 बसें प्राप्त होने पर आज उन बसों का निम्बेश्वर महादेव मंदिर के प्रांगण में पूजा अर्चना कर उनको विभिन्न मार्गों की ओर रवाना किया इस अवसर पर आगार प्रबंधक रुचि पवार ने राजस्थान के यशस्वी मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा एवं परिवहन मंत्री डॉ. प्रेमचंद बैरवा एवं बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत का आभार जताया और कहा कि आपके माध्यम से जो जो बसे हमे प्राप्त हुई है उनको विभिन्न मार्गों पर रोडवेज़ की बसें बंद पड़ी थी उनको पुनः सुचारु रूप से प्रारंभ किया जाएगा इस अवसर पर आगार प्रबंधक रुचि पवार फालना नगर पालिका अध्यक्षा ललिता सा समाजसेवी अमित मेहता सांसद प्रतिनिधि रमेश शाह सुमेर सिंह मेड़तिया भवानी सिंह खींची प्रदीपपाल सिंह प्रबंधक वित जगदीश विश्नोई आदि आगार प्रबंधक डिपो फालना के कार्मिक एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में पूजा अर्चना का कार्यक्रम हर्ष और उल्लास के साथ संपन्न हुआ*
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





