वन्य जीव सप्ताह के छठे दिन विजेता बालिकाओं ने की जंगल सफारी।
सादड़ी,पाली
।
वन्य जीव सप्ताह के छठे दिन विजेता बालिकाओं ने जंगल सफारी कर वन व वन्यजीवों को निहारते हुए अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।
वनपाल ईश्वर सिंह ने बताया कि वन विभाग की ओर से वन्य जीव सप्ताह में आयोजित प्रतियोगिताओं में विजेता रही बालिकाओं को वन विभाग की ओर से क्षेत्रीय वन अधिकारी जितेंद्र सिंह शेखावत व कार्यवाहक प्रधानाचार्य मधु गोस्वामी के सानिध्य में जंगल सफारी करवाई गई।
मोडिया मगरी में वन व वन्यजीवों को निहारने के बाद राणकपुर जाटों की डोरण होते हुए परशुराम के जंगलों में बालिकाओं को जंगल सफारी करवाई गई। बालिकाओं के साथ कविता कंवर व सुशीला सोनी समेत विद्यालय स्टाफ के सदस्य भी रहे। बालिकाओं ने वन कार्मिकों से वन व वन्यजीवों को लेकर जिज्ञासाएं रखी जिसका समाधान किया गया।अंत में बालिकाओं ने वन्यजीवों को बचाने की शपथ ली। जंगल सफारी की व्यवस्था को वनकर्मियों ने संभाला।तत्पश्चात कुंड धाम पर परशुराम महादेव के दर्शनोपरांत विजेता बालिकाओं के सम्मान में स्नेह भोज रखा गया। इस जंगल सफारी को बालिकाओं ने सराहा व लुत्फ उठाया।कई बालिकाओं ने तो कहा कि हमने पहली बार इतने नजदीकी से वन व वन्यजीवों को देखा।
उल्लेखनीय है कि 2अक्टूबर से शुरू हुए वन्यजीव सप्ताह का समापन 8अक्टूबर को होगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





