पुण्य भूमि भारत को जान कर भारत माता की जय के लिए कार्य करे-माली
सादड़ी,पाली।
भारत हमारी मातृभूमि,पितृभूमि व पुण्यभूमि है, इसके स्वरूप को जानकर भारतमाता की जय के लिए प्रत्येक भारतीय को कार्य करना होगा तभी भारत विकसित राष्ट्र व विश्वगुरु बन सकेगा।भारत को जानो प्रतियोगिता इसका प्रारंभ बिंदु है। अंतिम लक्ष्य तो भारत माता की जय है। उक्त उद्गार अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में भारत विकास परिषद शाखा सादड़ी द्वारा आयोजित शाखा स्तरीय भारत को जानो प्रतियोगिता के पुरस्कार वितरण समारोह में मुख्य वक्ता के रूप में व्यक्त किए।
माली ने कहा कि भारत माता की जय के लिए हमें कर्तव्य बोध कर अपने अपने कर्तव्यों का पालन करना होगा। मुख्य अतिथि डॉ ललित राठौड़ ने कहा कि हमारा सौभाग्य है कि हमारा जन्म इस पवित्र भारत भूमि में हुआ। हमें इसके लिए जीना है इसके लिए मरना है। उन्होंने भारत विकास परिषद के इस आयोजन की भूरि भूरि प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को राष्ट्र से जोड़ते हैं। विशिष्ट अतिथि एडवोकेट हीर सिंह राजपुरोहित ने भारत को पुनः विश्वगुरु बनाने के लिए कर्मरत होने की बात कही। समारोह की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष हस्ती मल वैष्णव ने की।
सरस्वती माता,भारत माता व विवेकानंद की तस्वीर पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन से प्रारंभ हुए इस समारोह में सर्वप्रथम सचिव डॉ गिरधारी लाल देवड़ा व प्रकल्प प्रभारी विजय सिंह गौड़ के नेतृत्व में अतिथियों का स्वागत किया गया तत्पश्चात भारत को जानो प्रकल्प प्रभारी विजय सिंह गौड़ ने विद्यालय स्तरीय व शाखा स्तर पर हुई भारत को जानो प्रतियोगिता की जानकारी दी। महिला प्रमुख सुशीला सोनी ने भारत को जानो प्रकल्प के उद्देश्य पर प्रकाश डाला। अतिथियों के करकमलों से शाखा स्तर पर जूनियर वर्ग में देवी चंद मया चंद बोरलाई वाला राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी के प्रथम रहे लक्ष्यराज सिंह राजपुरोहित और राहुल कुमार व जूनियर वर्ग में भागीरथ और लक्ष्मण राम तथा विद्यालय स्तर पर प्रथम रहे विद्यार्थियों को अंगवस्त्र पहना कर स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। निर्णायक मधु गोस्वामी फुली कुमारी, सुशीला सोनी व लीला मेघवाल का भी बाहुमान किया गया। महादेव मोटर्स के रमेश देवड़ा ने सभी प्रतिभागियों को भारत को जानो पुस्तक देने की घोषणा की।सचिव डॉ गिरधारी लाल देवड़ा ने आभार व्यक्त किया।इस अवसर पर रमेश देवड़ा, जीवराज देवड़ा,मधु गोस्वामी,फूली कुमारी, लीला मेघवाल,हेमन्त गर्ग,अशोक गर्ग व रामेश्वर जांगिड़ समेत विभिन्न विद्यालयों के शिक्षक व अभिभावक उपस्थित रहे । मनीषा ओझा, कविता कंवर, मनीषा सोलंकी,वीरम राम चौधरी रमेश सिंह राजपुरोहित व रमेश कुमार वछेटा व गजेन्द्र सिंह ने व्यवस्था संभाली।मंच संचालन कालुराम गोयल ने किया।
उल्लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता का पहले पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी,देवी चंद मया चंद बोरलाई वाला राउमावि सादड़ी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय जाटों की डोरण, पीएम श्री मूछाला महावीर राउमावि घाणेराव, राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय घाणेराव, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंदरली, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बडौद व राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय मांडीगढ,श्री सिद्धिविनायक माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में विद्यालय स्तर पर प्रथम द्वितीय रहे विद्यार्थियों ने शाखा स्तर पर आयोजित प्रतियोगिता में भाग लिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





