स्वच्छता की शपथ के साथ स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित।
सादड़ी,पाली।
स्थानीय राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मीणो का झूपा में अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली के सानिध्य में स्वच्छता ही सेवा कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें स्वच्छता की शपथ दिलाई गई तत्पश्चात सामूहिक श्रमदान कर विद्यालय परिसर की साफ-सफाई की गई।
संस्था प्रधान भंवरलाल जाट ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने विद्यार्थियों को स्वच्छता का महत्व बताया तथा स्वच्छता को स्वभाव बनाने का अनुरोध किया। माली ने कहा कि जहां स्वच्छता होती है वहां समृद्धि होती है अतः स्वच्छता हमारा संस्कार बनना चाहिए। तत्पश्चात सुभिता ने स्वच्छता की शपथ दिलाई। इसके बाद सामूहिक श्रमदान कर विद्यालय परिसर की साफ सफाई की गई।इस अवसर पर एसीबीईओ माली ने प्रखर कक्षाओं का अवलोकन कर अभिलेख निरीक्षण किया व आवश्यक निर्देश दिए। माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय भीलों का झूपा व मोडिया मगरी का भी अवलोकन कर संस्था प्रधान भरत कुमार व ताराचंद से विद्यालय के नामांकन व गतिविधियों की जानकारी दी तथा आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। माली ने प्रखर 2.0 की प्रगति का जायजा लिया तथा कहा कि प्रखर के माध्यम से विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तक पढ़ना सिखाना है। उन्होंने कुछ विद्यार्थियों को पाठ्य-पुस्तक पढा कर पठन क्षमता की स्थिति को भी जांचा।संस्था प्रधानों ने दिए गए निर्देशों की पालना करने का विश्वास दिलाया।
उल्लेखनीय है कि कक्षा 3-8के विद्यार्थियों की पठन क्षमता को विकसित करने के उद्देश्य से 7सितंबर से पूरे राजस्थान में 90दिनों तक प्रखर 2.0 चलाया जा रहा है जिसकी अधिकारियों द्वारा सघन मोनिटरिंग की जा रही है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





