एसीबीईओ माली ने शाला संबलन के तहत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घाणेराव, संग्राम नाड़ी व कीरो की ढाणी विद्यालय का निरीक्षण कर दिए दिशा निर्देश
घाणेराव 1अक्टूबर । अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने शाला संबलन के तहत स्थानीय महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घाणेराव , संग्राम नाड़ी व कीरो की ढाणी का निरीक्षण कर आवश्यक दिशा-निर्देश देकर संबलन किया। महात्मा गांधी घाणेराव के संस्था प्रधान पूरण सिंह ने बताया कि अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी प्रथम विजय सिंह माली ने विद्यालय के अभिलेखों का निरीक्षण किया,कक्षा अवलोकन किया,प्रखर 2.0की कक्षा गतिविधि को देखा, विद्यार्थियों व शिक्षकों से संवाद किया तत्पश्चात स्टाफ को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने विद्यालय प्रार्थना सभा,नामांकन, एस एम सी, पुस्तकालय, निःशुल्क पाठ्य पुस्तक कार्यपुस्तिका वितरण नामांकन, सहशैक्षणिक गतिविधियों,मिड डे मील,योगात्मक आकलन प्रथम, स्कूल रेडिनेस कार्यक्रम,हरियालो राजस्थान, राजू मीना मंच के बारे में प्रभारी शिक्षकों से जानकारी ली तथा शाला रैंकिंग के बिंदुओं पर चर्चा की। माली ने स्टाफ के सदस्यों से विद्यालय को उत्कृष्टता का केंद्र बनाने के लिए शैक्षणिक सहशैक्षणिक भौतिक उन्नयन हेतु प्रयास करने को कहा। संस्था प्रधान पूरण सिंह ने विश्वास दिलाया कि वह व विद्यालय का समस्त स्टाफ इन दिशा निर्देशों की पालना सुनिश्चित करेंगें।इस अवसर पर सवाराम चौधरी,लोकेश सैन व करण कुमार समेत महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय घाणेराव का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा। इसी प्रकार एसीबीईओ माली ने राजकीय प्राथमिक विद्यालय संग्राम नाड़ी का निरीक्षण कर प्रधानाध्यापक रविन्द्र कुमार से प्रखर राजस्थान की जानकारी ली तथा प्रखर की कक्षाओं का अवलोकन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।इसी प्रकार राजकीय प्राथमिक विद्यालय कीरो की ढाणी का भी शाला संबलन के तहत निरीक्षण कर संबलन प्रदान किया। संस्था प्रधान सरकार कुमावत ने विद्यालय की गतिविधियों की जानकारी दी।
उल्लेखनीय है कि शाला संबलन के तहत विद्यालयों का निरीक्षण कर उन्हें शिक्षा अधिकारियों द्वारा संबलन दिया जाता है ताकि शिक्षा में गुणवत्ता लाई जा सके।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





