अयोध्या में दुर्गा अष्टमी पर साकेत नवयुवक दुर्गापूजा समिति ने सजाई दिव्य झांकियां, हुआ भव्य जागरण
संजय यादव अयोध्या
नवरात्र की अष्टमी पर साकेत नवयुवक दुर्गापूजा समिति, के तत्वाधान में मंगलवार की रात भव्य जागरण और आकर्षक झांकियों का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं से खचाखच भरे इस कार्यक्रम ने पूरी अयोध्या को भक्तिमय माहौल से सराबोर कर दिया। समिति के अध्यक्ष, वरिष्ठ समाजसेवी एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता मुकेश तिवारी फौजी ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में आस्था और एकता का संदेश देना है।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथियो महंत कमल नयन दास महाराज, अधिकारी राजकुमार दास, महंत जनार्दन दास महाराज, महंत गिरीश दास महाराज, महंत शशिकांत दास महाराज, महंत कृपालु दास महाराज, महंत मनीष दास महाराज, राजेश महाराज धर्मार्थ सेवा ट्रस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष , महंत प्रशांत दास महाराज, महंत अवनीश दास महाराज, महंत विजय दास महाराज, बाबा मुन्ना दास महाराज, और महंत छविराम दास महाराज के कर-कमलों से हुआ।
विशिष्ट अतिथि के रूप में अयोध्या की प्रथम महापौर ऋषिकेश उपाध्याय और भाजपा महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव ने भी पहुंचकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई झांकियों में सजी माता दुर्गा के विविध स्वरूपों—महिषासुर मर्दिनी, मां काली, मां कात्यायनी, मां सरस्वती—की अद्भुत प्रस्तुति ने श्रद्धालुओं का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी रोशनी और भव्य साज-सज्जा से सजी झांकियों ने पूरे क्षेत्र को दिव्य आलोक से नहला दिया।
रातभर चले जागरण में प्रसिद्ध भजन गायकों ने माता रानी की महिमा का गुणगान किया। “जय माता दी” के जयकारों से पूरा प्रमोदवन तिराहा देर रात तक गूंजता रहा। श्रद्धालु देर रात तक भजनों और झांकियों का आनंद लेते रहे और माता रानी का आशीर्वाद प्राप्त किया।
समिति के अध्यक्ष मुकेश तिवारी फौजी ने कहा कि नवरात्रि केवल पूजा का पर्व नहीं, बल्कि आस्था, एकता और संस्कृति का उत्सव है, जिसे हर वर्ष समिति भव्य रूप से मनाती है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





