भादसोड़ा बागुंड में चामुंडा माताजी के दरबार में तीन दिवसीय विशाल नवरात्रि मेला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु।

SHARE:

भादसोड़ा बागुंड में चामुंडा माताजी के दरबार में तीन दिवसीय विशाल नवरात्रि मेला महोत्सव में उमड़े श्रद्धालु।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा बागुंड में चामुंडा माताजी के दरबार में तीन दिवसीय विशाल नवरात्रि मेला महोत्सव के दूसरे दिन पूर्व विधायक सहकारी समिति अध्यक्ष बद्री लाल जाट ने समस्त किसानों की खुशहाली की कामना की, नवरात्र में मां के नौ रूप का वर्णन किया एवं मां के दरबार में सरकार से किसानों को अधिक से अधिक फायदा मिले हर किसान के घर में नल पहुंचे और नल में जल पहुंचे और अतिवृष्टि में किसानों को जो नुकसान हुआ उसका मुआवजा मिले किसने की खुशी की कामना की हजार हाथ और हजारों रूप वाली मां चामुंडा मां वैष्णो देवी की महिमा बताइ। उप प्रधान सरवन सिंह राव ने मंच के माध्यम से गौ माता के लिए सांवलिया जी मंदिर मंडल से वर्ष में एक महीने का अनुदान जिले की समस्त गौशालाओं को मिले ताकि उनकी दशा सुधारी जा सके एवं रोड पर घूमने वाले गौ माता को संरक्षण मिल सके उन्होंने कहा सनातन है तो धर्म है सनातन की रक्षा के लिए सभी को एकजुट होना होगा, पड़ोसी के घर की आग को हम सबको मिलकर बुझाना होगा वरना वही आग हमारे घर तक पहुंच जाएगी और सभी को जला कर खाक कर देगी।
सरवन सेंदरी एवं टीम ने गणपति वंदना कर भजन संध्या का प्रारंभ किया। कलाकारों के द्वारा माताजी भेरुजी सांवलिया जी के भजनो से समा बांध दिया।
इस अवसर पर चामुंडा मित्र मंडल बागुंड के सभी सदस्य पदाधिकारी गण एवं ग्रामीण जनो ने अतिथियों का साफा एवं ऊपरना ओढ़ा कर के स्वागत अभिनंदन किया गया ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment