केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति के द्वारा किया गया विशाल भंडारे का आयोजन।
नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता द्वारा भंडारे का किया गया शुभारंभ ।
संजय यादव अयोध्या
अयोध्या। अयोध्या धाम केंद्रीय दुर्गा पूजा समिति और व्यापार मंडल अयोध्या के संयुक्त तत्वाधान में आज एक विशाल और भव्य भंडारे का आयोजन किया गया। चंद्रा भोजनालय, एवं चंद्रा गेस्ट हाउस के सहयोग और तत्वाधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। भंडारे में अयोध्या और आसपास के क्षेत्रों से आए हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने प्रेम पूर्वक भोजन प्रसाद ग्रहण किया और आयोजन की सराहना की। यह आयोजन धार्मिक सौहार्द और सामुदायिक एकजुटता का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत करता है। इस भव्य आयोजन के मुख्य अतिथि रहे नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने अपने हाथों से सभी भक्तों प्रसाद वितरण किया और ये कार्यक्रम कई वर्षों से हो रहा है नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने व्यापार मंडल अयोध्या के अध्यक्ष पंकज गुप्ता , नन्द लाल गुप्ता, जितेन्द्र गुप्ता और उनके सभी सहयोगियों की सराहना की उनके जिसमें मात्र शक्तियों भी शामिल रही नॉमिनी पार्षद बिंदु सिंह भी शामिल रही, व्यापार मंडल अध्यक्ष के देखरेख में यह कार्यक्रम सुचारू रूप से संपन्न हुआ। उनके साथ राधेश्याम गुप्ता, विशाल दुबे, नीरज गुप्ता, बिंदु सिंह, धनुष धारी शुक्ला, राकेश गुप्ता और नंदलाल गुप्ता ने सक्रिय रूप से सहयोग किया। व्यापार मंडल दुर्गा समिति के सभी सदस्यों ने इस पुण्य कार्य में अपना श्रमदान और सहयोग दिया, जिसके परिणामस्वरूप भंडारे में आए सभी श्रद्धालुओं को उत्तम और स्वादिष्ट प्रसाद वितरण किया जा सका। आयोजकों ने बताया कि भंडारे का उद्देश्य मां दुर्गा के आशीर्वाद के साथ भक्तों की सेवा करना और धार्मिक परंपराओं को आगे बढ़ाना है।
समिति ने सभी सहयोगियों और प्रसाद ग्रहण करने वाले श्रद्धालुओं का आभार व्यक्त किया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





