एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत असम के महान सेनापति लाचित बडफुकन की दी जानकारी।

SHARE:

एक भारत श्रेष्ठ भारत के तहत असम के महान सेनापति लाचित बडफुकन की दी जानकारी।
सादड़ी,पाली।

स्थानीय पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि के तहत आज अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने असम के महान सेनापति लाचित बडफुकन की जानकारी दी।
एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि प्रभारी वीरम राम चौधरी ने बताया कि सरस्वती पूजन से प्रारंभ हुए इस कार्यक्रम में सर्वप्रथम कार्यवाहक प्रधानाचार्य मधु कुमारी गोस्वामी ने एसीबीईओ माली का स्वागत किया तत्पश्चात पीएम श्री प्रभारी कन्हैयालाल ने एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि की जानकारी दी। तत्पश्चात माली ने असम के महान सेनापति लाचित बडफुकन के व्यक्तित्व कृतित्व पर प्रकाश डाला तथा कहा कि लाचित बडफुकन ने शिवाजी की तरह मुगल सेना का प्रतिरोध कर सरायघाट का युद्ध जीत कर मुग़ल विस्तार को रोका अतः उन्हें पूर्वोत्तर का शिवाजी कहा जाता है। उन्होंने लाचित बडफुकन को राष्ट्र गौरव बताते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।इस अवसर पर मनीषा ओझा कविता कंवर ने भी विचार व्यक्त।इस अवसर पर रमेश सिंह राजपुरोहित सुशीला सोनी केना राम गजेन्द्र सिंह पुरुषोत्तम समेत समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।मंच संचालन वीरम राम चौधरी ने किया।
उल्लेखनीय है कि एक भारत श्रेष्ठ भारत गतिविधि के तहत राजस्थान का युग्म राज्य असम है, अतः यहां के विद्यार्थियों को असम के इतिहास, भूगोल,महापुरुषों की जानकारी दी जानी है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment