अनिल कुमार गुप्ता बने उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल के प्रदेश सचिव।
अयोध्या।
उत्तर प्रदेश युवा व्यापार मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक खवासपुरा स्थित कार्यालय में आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से अनिल कुमार गुप्ता को प्रदेश सचिव पद पर मनोनीत किया गया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने की, जबकि संचालन सुदीप जायसवाल ने किया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष राजेश तिवारी ने कहा कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए युवाओं की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है, और अनिल गुप्ता जैसे ऊर्जावान कार्यकर्ता के सचिव बनने से संगठन को नई दिशा मिलेगी।
इस अवसर पर विकास चौरसिया, तेजिंदर सिंह, बालकृष्ण मिश्रा, विकास गुप्ता, प्रताप जायसवाल, आमिर खान, बबलू खान, मनीष सिंह सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे। बैठक में संगठन को विस्तार देने व व्यापारिक समस्याओं के समाधान को लेकर भी चर्चा की गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





