पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

SHARE:

पीएम सूर्य घर योजना की समीक्षा बैठक सम्पन्न।

अयोध्या।

जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे के निर्देश पर मुख्य विकास अधिकारी कृष्ण कुमार सिंह की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में पीएम सूर्य घर योजना की प्रगति की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित हुई।
बैठक में विद्युत विभाग, यूपीनेडा, एलडीएम सहित अन्य अधिकारियों और इम्पैनल्ड वेन्डर्स ने भाग लिया।
पीओ नेडा प्रवीण नाथ पांडेय ने बताया कि जागरूकता कैंप के माध्यम से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में योजना का प्रचार किया जा रहा है। सीडीओ ने स्मार्ट मीटर से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर दिया और कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।
बैठक में वसुधा फाउंडेशन और अन्य कंपनियों के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment