85 वर्षों बाद मिला आवासीय हक-खिल उठे चेहरे।

SHARE:

85 वर्षों बाद मिला आवासीय हक-खिल उठे चेहरे।

फालना,पाली
राजस्थान सेवा पर्व पखवाड़ा के अंतर्गत ग्रामीण सेवा शिविर का आयोजन ग्राम पंचायत फालना गांव में किया गया जिसमें ग्राम पंचायत फालना गांव द्वारा शिविर में फालना गांव में निवास कर रहे घुमंतू जाति के नाथ कालबेलिया व रेबारी समाज के 9 परिवारों को भूमि विक्रय विलेख आवासीय पट्टे मिले तो उनके चेहरों पर खुशी झलक पड़ी यह परिवार सरकारी सिवाय चक भूमि में करीब 85 वर्षों से 4 पीढ़ीयो से निवास कर रहे थे पर भूमि विक्रय विलेख आवासीय पट्टे नहीं होने से इनको प्रधानमंत्री आवास योजना, बैंक ऋण , विद्युत व पेयजल सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा था !
करीब 85 वर्षों के बाद ग्राम पंचायत व कल्याणकारी सरकार द्वारा आबादी भूमि परिवर्तन करके अति. जिला कलेक्टर शैलेंद्र सिंह, उपखंड अधिकारी दिनेश बिश्नोई, ब्लॉक विकास अधिकारी भोपाल सिंह जोधा, तहसीलदार जितेंद्र सिंह व सरपंच करण सिंह राजपुरोहित ने आवासीय पट्टे वितरित किए!
शिविर में राजस्व विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, ऊर्जा विभाग, सामाजिक एवं न्याय अधिकारिकता विभाग, चिकित्सा विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, कृषि विभाग,आयुर्वेद विभाग, पशु चिकित्सा विभाग , वन विभाग,खाद्य सुरक्षा व बैंकिंग सहित सभी विभागों के अधिकारी. व कर्मचारियों ने अपने-अपने विभाग के बारे में सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी देकर ग्रामीणों को विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित किया गया !
शिविर में म्यूटेशन के 10, नाम शुद्धिकरण के 8, बटवारा 1, राज किसान गिदावरी ऐप डाउनलोड 102, मूलनिवास प्रमाण पत्र 10, जाति प्रमाण पत्र 10, फार्मर रजिस्ट्रेशन 11, मिनी बीज किट वितरण 35, पालनहार 1, पालनहार संभल 36, खाद्य सुरक्षा में ई केवाईसी 62, राशन कार्ड 33, आवंटन 16, विद्युत मीटर आवंटन 2, पशु बीमा 57, पौधारोपण 75, पेंशन योजना 1 विश्वकर्मा पेंशन योजना 1 नोटिस तामील 40 सहित विभिन्न विभागों के मांग पत्र प्राप्त हुए!
इस दौरान अतिरिक्त विकास अधिकारी जयंतीलाल दिवाकर ग्राम विकास अधिकारी प्रवीण पुरी गोस्वामी, कनिष्क सहायक राजेश्वरी कवर पंचायत कर्मचारी मगाराम चौधरी वी ईमित्र गोवर्धन सिंह ने सहयोग प्रदान किया!

हम लगभग फालना गांव में चार पीढ़ीयो से 85 वर्षों से सरकारी सिवाय चक भूमि पर निवास कर रहे है कई वर्ष बीत जाने के बाद भी हमें हमारा आवासीय हक नहीं मिला था परंतु सरकार द्वारा चलाई जारी जनकल्याणकारी योजना के तहत शिविर में हमें घुमत जाति को पट्टे मिले इससे हमें और हमारे परिवारों में बहुत ही खुशी है हम राजस्थान सरकार, प्रशासन व हमारे सरपंच साहब करण सिंह जी राजपुरोहित हमारे विधायक पुष्पेंद्र सिंह जी राणावत साहब का हृदय से आभार प्रकट करते हैं कि अब हमें आवासीय पट्टे मिल गए हैं अब हमें हमारा स्वयं का आशियाना मिल गया है जिससे हमें विभिन्न सरकारी सुविधाओं का लाभ भी मिलेगा !

लाभार्थी- भगानाथ

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment