कलस्टर कार्यशाला में शिक्षक सीख रहे एफ एल एन गतिविधि आधारित आनंददायी शिक्षण के गुर।

SHARE:

कलस्टर कार्यशाला में शिक्षक सीख रहे एफ एल एन गतिविधि आधारित आनंददायी शिक्षण के गुर।
सादड़ी।

निकटवर्ती राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सिंदरली में चल रही क्लस्टर कार्यशाला में राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के क्रियान्वयन हेतु एफ एल एन गतिविधि आधारित आनंददायी शिक्षण के गुर सिखाए जा रहे हैं। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन का तकनीकी व अकादमिक सहयोग से दक्ष प्रशिक्षक कक्षा 1से 5 को हिंदी पर्यावरण गणित अंग्रेजी पढ़ाने वाले शिक्षकों का क्षमता संवर्धन किया जा रहा है। क्लस्टर कार्यशाला का आज मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई व अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने निरीक्षण कर दक्ष प्रशिक्षको व संभागियो से फ़ीड बैक लिया। बलाई ने संभागियो से क्लस्टर कार्यशाला में प्राप्त ज्ञान का विद्यालय में कक्षा शिक्षण के दौरान उपयोग करने का आह्वान किया। अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने संभागियो को राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के आलोक में बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान का महत्व बताया। संदर्भ व्यक्ति मुख्तियार शेख ने एफ एल एन का महत्व, आवश्यकता पर प्रकाश डाला।क्लस्टर कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षक रमेश कुमार सोलंकी, रविन्द्र कुमार चौधरी के निर्देशन में संभागी शिक्षकों ने अपनी बेस्ट प्रेक्टिस की प्रस्तुति दी तथा चर्चा की। पर्बत सिंह राठौड़ व अशोक गर्ग ने कार्यशाला की व्यवस्था संभाली।इस कार्यशाला में दीपक अचरसा, अमरचंद, महेश,प्रेम सिंह, अशोक कुमार,रिंकू, पूजा, गायत्री व ऋतु भाटी सहित मादा, सिंदरली,मोरखा, बडौद,ढालोप, आना पंचायत क्षेत्र के शिक्षक उपस्थित रहे।इसी प्रकार पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में भी चल रही क्लस्टर कार्यशाला में दक्ष प्रशिक्षको नरेंद्र राठौड़ व गोविंद कुमार ने बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान हेतु गतिविधियां करवाई। अज़ीम प्रेमजी फाउंडेशन के सज्जन कुमार ने अकादमिक व तकनीकी सहयोग प्रदान किया। ब्लाक मुख्य शिक्षा अधिकारी मोहनलाल बलाई व अतिरिक्त मुख्य ब्लाक शिक्षा अधिकारी विजय सिंह माली ने पीएम श्री श्री धनराज बदामिया राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय सादड़ी में चल रही
कार्यशाला का भी अवलोकन कर संबलन प्रदान किया।मधु गोस्वामी कन्हैयालाल केनाराम ने इस कार्यशाला की व्यवस्था संभाली ।इस कार्यशाला में सुशीला सोनी शंकर लाल मीना,निमेश कुमार, ईश्वर वैष्णव, होशियार सिंह, वर्षा कंवर,अंजू मालवीय,तरुणा, मोनिका समेत सादड़ी नगरपालिका क्षेत्र, गुड़ा जाटान व मांडीगढ पंचायत क्षेत्र के कक्षा 1-5में अंग्रेजी गणित पढ़ाने वाले शिक्षकों ने भाग लिया।
उल्लेखनीय है कि नई शिक्षा नीति नीति में एफ एल एन यानी बुनियादी साक्षरता व संख्या ज्ञान पर ज्यादा फोकस किया गया है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment