व्यापारियों से मिले प्रभारी मंत्री,गिनाया जीएसटी सुधारों का लाभ।

SHARE:

व्यापारियों से मिले प्रभारी मंत्री, गिनाया जीएसटी सुधारों का लाभ।

अयोध्या।

जिले के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने बुधवार को चौक बाजार में व्यापारियों से मुलाकात कर जीएसटी रिफॉर्म 2.0 से होने वाले लाभों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि नई कर संरचना से न केवल छोटे व्यापारियों को राहत मिलेगी, बल्कि उपभोक्ताओं की क्रय क्षमता भी बढ़ेगी। आवश्यक वस्तुएँ शून्य या 5 प्रतिशत की न्यूनतम दर पर उपलब्ध होंगी। किसानों के लिए ट्रैक्टर व कृषि यंत्रों पर कर घटाकर 5 प्रतिशत किया गया है, जबकि जीवन रक्षक दवाओं को पूरी तरह टैक्स मुक्त कर दिया गया है।
मौके पर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने कहा कि सरकार लगातार व्यापारी हितैषी फैसले ले रही है। उन्होंने कहा कि जीएसटी सुधारों से कारोबारियों की परेशानियाँ कम होंगी और पारदर्शिता बढ़ेगी। वहीं विधायक रामचन्दर यादव ने कहा कि नई दरें लागू होने से गाँव-गाँव तक उपभोक्ता लाभान्वित होंगे और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को बल मिलेगा।
पूर्व सांसद लल्लू सिंह ने अयोध्या के शास्त्री नगर में व्यापारियों और ग्राहकों से मुलाकात कर जीएसटी सुधारों की विशेषताओं को बताया। उन्होंने कहा कि अब वस्तुएँ सस्ती होंगी, व्यापार सुगम होगा । कहा कि मोदी सरकार का लक्ष्य व्यापार को सरल बनाना और आम जनता को महंगाई से राहत देना है। उन्होंने कहा कि जीएसटी 2.0 से व्यापार सुगम होगा, करों का बोझ कम होगा और उपभोक्ता सीधा लाभान्वित होंगे।
चौक में जनसम्पर्क के दौरान महानगर अध्यक्ष कमलेश श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष संजीव सिंह, शोभित कपूर, अमल गुप्ता, अवि आनंद मन्नू व शास्त्री नगर में रमाकांत विश्वकर्मा, संजय गुप्ता, रत्नेश मिश्र, दुर्गेश पाण्डेय, विनोद श्रीवास्तव सहित बडी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, व्यापारी व स्थानीय लोगों की उपस्थिति रही।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment