टैक्टर बाइक की टक्कर में दो घायल।

SHARE:

लाटाडा में ट्रैक्टर और बाइक मैं भिड़ंतः पिता-पुत्र घायल, एक रेफर; पेट्रोल पंप पर तेल भरवाकर बाहर निकलते ही हुआ हादसा।

सादड़ी,पाली

सादड़ी थाना क्षेत्र के लटाड़ा में ट्रैक्टर और बाइक में भिड़ंत हो गई। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। एक को गंभीर चोट आने पर रेफर किया गया है। हादसा लाटाडा पेट्रोल पंप के पास बुधवार सुबह हुआ।

घटना में प्रतापगढ़ झुंपा निवासी शंकरलाल (40) पुत्र अंबालाल और उनका बेटा वगताराम (18) घायल हुए। दोनों मंदिर जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान लाटाडा पेट्रोल पंप से तेल भरवाकर सड़क पर आ रहे ट्रैक्टर की चपेट में आ गए।हादसे में वगताराम का पैर गंभीर चोट आने से घायल हो गया। उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद आगे रेफर कर दिया गया। शंकरलाल को भी चोटें आईं। उनका इलाज सादड़ी सीएचसी में जारी है।

सादड़ी पुलिस के एएसआई मुलाराम मीणा ने बताया कि पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment