सांवलिया सेठ के भंडार से कुल एक करोड़ , 30 लाख,31 हजार 961 रुपए प्राप्त हुए।

SHARE:

सांवलिया सेठ के भंडार से कुल एक करोड़ , 30 लाख,31 हजार 961 रुपए प्राप्त हुए।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
भादसोड़ा चौराहे पर प्राकट्य स्थल सांवलिया जी मंदिर पर शेष भंडार राशि की दूसरे राउंड की गणना की गई जिसमें 13 लाख 30 हजार 685 रुपए प्राप्त हुए। दोनों राउंड की गणना में कुल एक करोड़ , 30 लाख, 31 हजार 961 रु प्राप्त हुए।

चतुर्दशी को प्राकट्य स्थल सांवलियाजी मंदिर पर भगवान सांवलिया सेठ का भंडार खोला गया था प्रथम राउंड की गणना में 74 लाख, 74 हजार रुपए प्राप्त हुए थे, ऑनलाइन से 42 लाख 27 हजार 276 रुपए प्राप्त हुए थे इस प्रकार प्रथम राउंड में 1 करोड़, 17 लाख, 1 हजार, 276 प्राप्त हुए थे। जिसमें भंडार राशि की गणना शेष थी। मंगलवार को द्वितीय राउंड में शेष राशि की गणना की गई जिसमें 13 लाख 30 हजार 685 रुपए प्राप्त हुए। इस प्रकार अब तक दोनों राउंड की गणना में भगवान सांवलिया सेठ के भंडार से कुल एक करोड़ , 30 लाख,31 हजार 961 रुपए प्राप्त हो चुके हैं। कार्यकारी अधिकारी प्रहलाद राय सोनी ने बताया कि भंडार गणना के दौरान उपाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, शंकर लाल जाट, कोषाध्यक्ष अशोक अग्रवाल, जीएल मीणा, इंद्रमल उपाध्याय, गोपाल सिंह तंवर, राजकुमार उपाध्याय, , रमेश उपाध्याय एवं भक्तजन उपस्थित थे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment