श्रीराम ट्रस्ट में सूर्यवंशी समाज ने मांगी भागीदारी।

SHARE:

श्रीराम ट्रस्ट में सूर्यवंशी समाज ने मांगी भागीदारी

अयोध्या।

श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट में सूर्यवंशी क्षत्रिय समाज ने प्रतिनिधित्व की मांग उठाई है। समाज का कहना है कि प्रभु श्रीराम स्वयं सूर्यवंशी कुल के थे, ऐसे में ट्रस्ट में एक भी सूर्यवंशी प्रतिनिधि का न होना आस्था के साथ अन्याय है।इस संबंध में जिलाधिकारी के माध्यम से ट्रस्ट अध्यक्ष को एक निवेदन पत्र सौंपा गया, जिसमें राजेश सिंह मानव को समाज का योग्य प्रतिनिधि बताया गया है। समाज के अनुसार वे रामजन्मभूमि आंदोलन से जुड़े रहे हैं और उनकी धर्मनिष्ठा व समाजसेवा प्रशंसनीय रही है।सूबेदार (सेवानिवृत्त) बिशन बहादुर सिंह सहित कई पदाधिकारियों ने हस्ताक्षर कर मांग की कि जब तक ट्रस्ट में सूर्यवंशी समाज की भागीदारी सुनिश्चित नहीं होगी, श्रीराम की परंपरा और मर्यादा का पूर्ण सम्मान नहीं हो सकेगा।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment