अम्बेडकरनगर की बेटी अंजनी वर्मा को संस्कृत विषय में मिलेगा गोल्ड मेडल

SHARE:

अम्बेडकरनगर की बेटी अंजनी वर्मा को संस्कृत विषय में मिलेगा गोल्ड मेडल

माँ तिलेसरा देवी महाविद्यालय भसड़ा टांडा की छात्रा ने बढ़ाया जिले का मान

अयोध्या धाम ।

शिक्षा जगत में जनपद का नाम रोशन करते हुए माँ तिलेसरा देवी महाविद्यालय भसड़ा टांडा अम्बेडकरनगर की मेधावी छात्रा अंजनी वर्मा ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराया है और यह सिद्ध कर दिया है की बेटियां किसी भी क्षेत्र में कम नहीं है बस उनको माता-पिता, भाई और गुरुजनों का सही आशीर्वाद और मार्गदर्शन मिल जाए तो कोई सफलता प्राप्त करना उनके लिए बड़ी नहीं है l ग्रामीण क्षेत्र में पहली बड़ी अंजनी वर्मा ने यह सिद्ध कर दिया कि प्रतिभा कहीं भी किसी भी क्षेत्र में बिखेरी जा सकती है । डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय अयोध्या से संबद्ध मां तिलेसरा देवी महाविद्यालय की छात्रा अंजनी वर्मा पुत्री मुनीराम वर्मा निवासी ग्राम पैकोलिया, पोस्ट मुबारकपुर, जनपद अम्बेडकरनगर ने विश्वविद्यालय की वर्ष 2024-25 की परीक्षा में संस्कृत विषय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण होकर गोल्ड मेडल में नाम चयनित हुआ है। अंजनी वर्मा ने संस्कृत विषय की परीक्षा में अनुक्रमांक 23010205550606 के तहत 1900 में से 1777 अंक प्राप्त किए। विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से घोषित कार्यक्रम के अनुसार उन्हें 13 अक्टूबर 2025 को विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में गोल्ड मेडल प्रदान किया जाएगा। अंजनी वर्मा की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय में हर्ष का माहौल है। शिक्षकों और सहपाठियों ने इसे पूरे क्षेत्र के लिए गौरव की बात बताया। अंजनी वर्मा संस्कृत विषय में गोल्ड मेडल में नाम चयनित होने पर अपनी सफलता पर भावुक होते हुए अंजनी वर्मा ने कहा कि मेरी इस सफलता का श्रेय सबसे पहले मेरे माता-पिता एवं भाई को जाता है, जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य और महाविद्यालय परिवार ने मुझे हमेशा मार्गदर्शन व प्रोत्साहन दिया। संस्कृत जैसी प्राचीन और गौरवशाली भाषा में उत्कृष्ट अंक प्राप्त कर गोल्ड मेडल पाना मेरे लिए सम्मान की बात है। आने वाले समय में मैं संस्कृत विषय के क्षेत्र में कार्य कर इसे और आगे बढ़ाने का प्रयास करूंगी। जिसमें महाविद्यालय की प्रबंधक एवं संरक्षक महोदय के साथ प्राचार्य और समस्त महाविद्यालय परिवार का योगदान मिलता रहेगा यह अपेक्षा रहेगी l क्षेत्रवासियों में खुशी अंजनी वर्मा द्वारा विश्वविद्यालय की परीक्षा में गोल्ड मेडल प्राप्त करने की इस उपलब्धि पर टांडा के गाँव पैकोलिया और आसपास के क्षेत्र के लोग गदगद हैं। ग्राम प्रधान, स्थानीय शिक्षकों और ग्रामीणों ने उनके घर पहुँचकर बधाई दी और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। यह उपलब्धि न केवल माँ तिलेसरा देवी महाविद्यालय के लिए बल्कि पूरे अम्बेडकरनगर जनपद के लिए गर्व का विषय है।

ग्रामीण क्षेत्र में शिक्षा का परचम

माँ तिलेसरा देवी महाविद्यालय की छात्रा अंजनी वर्मा को मिलेगा स्वर्ण पदक

अयोध्या धाम । ग्रामीण अंचल में शिक्षा की नई इबारत लिख रहे माँ तिलेसरा देवी महाविद्यालय भसड़ा टांडा की छात्रा अंजनी वर्मा ने वर्ष 2025 में स्वर्ण पदक में नाम चयनित होने पर संस्थान सहित पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है।

महाविद्यालय की प्रबंधक श्रीमती तारा देवी व संरक्षक रामपूजन प्रजापति ने कहा कि यह उपलब्धि पूरे महाविद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय निरंतर उच्च शिक्षा के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ छू रहा है। वर्ष 2024 में भी महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने स्वर्ण पत्र प्राप्त कर संस्थान का मान बढ़ाया था, जिनमें शालू वर्मा व निलेश पांडे शामिल थे।

प्रबंधक श्रीमती तारा देवी ने कहा कि
हमारा महाविद्यालय लगातार शिक्षा की गुणवत्ता में प्रगति कर रहा है। ग्रामीण क्षेत्र में स्थापित इस संस्थान के बच्चे मेहनत और लगन से हर वर्ष सफलता की नई कहानी लिख रहे हैं। अंजनी वर्मा के गोल्ड मेडल की उपलब्धि पूरे जिले के लिए प्रेरणास्रोत है। वर्ष 2024 में दो छात्रों के गोल्ड मेडल मिलने पर सम्मानित करने के साथ सभी क्षेत्र से आने वाले छात्र छात्राओं के लिए बस की निशुल्क सुबिधा प्रदान की गयी है l

संरक्षक रामपूजन प्रजापति ने कहा कि
यह सफलता शिक्षकों के कुशल निर्देशन व मार्गदर्शन का परिणाम है। हमें विश्वास है कि भविष्य में भी हमारे महाविद्यालय के छात्र-छात्राएँ इसी तरह स्वर्णिम उपलब्धियाँ हासिल कर समाज और जिले का नाम रोशन करेंगे। अंजनी वर्मा का स्वर्ण पदक प्राप्त करना ग्रामीण अंचल में शिक्षा के प्रति बढ़ती जागरूकता का उदाहरण माना जा रहा है। इस उपलब्धि से न केवल महाविद्यालय परिवार, बल्कि पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment