मंत्रोच्चार के साथ हुई घट स्थापना,नवरात्रा व गरबा कार्यक्रम शुरू।

SHARE:

मंत्रोच्चार के साथ हुई घट स्थापना,नवरात्रा व गरबा कार्यक्रम शुरू।

घाणेराव,पाली

कस्बे सहित पूरे क्षेत्र में नवरात्रि के दौरान घट स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान शुरू हो गया। घाणेराव के सूरज कुंड के पंच तीर्थ स्थित अति प्राचीन चमत्कारी अंबाजी मंदिर में पंडित आचार्य विजय वैदिक ने मंत्रोच्चार के घट स्थापना के अखंड ज्योति शुरू की गई। इसके साथ दुर्गा पाठ शुरू किया गया। रात्रि में नवरात्रा गरबा व डांडिया नृत्य शुरू हुआ। इस दौरान अंबाजी पेढ़ी के समस्त पदाधिकारी व सदस्य मौजूद रहे। इसी प्रकार मुख्य सड़क मार्ग पर स्थित चामुंडा माता,झालीवाव की ब्राह्मणी माता मंदिर,सुरवानिया मगरी स्थित देलवाड़ा चामुंडा माता,में बाजार में गरबा मंडल,लोहारों के बास स्थित महाकाली मंदिर,देसूरी के तेजलाव स्थित अम्बेमाता गुफा मंदिर,नाम माता मंदिर,चामुंडा माता सहित क्षेत्र सभी शक्ति पीठों में घट स्थापना के साथ नवरात्रि धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment