साइबर सुरक्षा के बारे में विद्यार्थियों को दी जानकारी।

फालना,पाली
फालना पुलिस सीआई विक्रम सिंह सान्धु के निर्देशानुसार फालना पुलिस थाना के साइबर स्पेशलिस्ट प्रकाश विश्नोई ने आज इम्मानुएल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों को आज साइबर अपराध के बारे में जानकारी दी उन्होंने बताया कि साइबर अपराध एक व्यापक शब्द जिसमें कम्प्यूटर और नेटवर्क का उपयोग करके किये जाने वाला कोई भी अवैध कार्य शामिल हैं,जबकि साइबर धोखा धड़ी एक विशेष प्रकार का साइबर अपराध है जो वित्तीय लाभ के लिए धोखे पर केंद्रीत है। इस अवसर पर उन्होंने छात्रों से कहा कि किसी भी प्रकार की ओटीपी किसी अनजान व्यक्ति से साझा नहीं करें एवं मोबाइल का उपयोग पूर्णत सावधानी के साथ करें एवं किसी भी प्रकार के फ़र्ज़ी मेल आईडी नहीं बनावे इस अवसर पर सीएलजी सदस्य अमित मेहता थाना फालना से छैलसिंह राठौड महिला कॉन्स्टेबल इमरती महिला सुरक्षा केन्द्र से राखी चौहान, प्रधानाचार्य मैथ्यू वी टी,अन्नाम्मा मैथ्यू, जोबिन मैथ्यूज़, शिक्षक गण आदि लोगों की उपस्थिति में सायबर सुरक्षा का कार्यक्रम सम्पन्न हुआ एवं स्टेज एंकरिंग बेट्टी बेंजामिन द्वारा की गई|
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





