गोसाईगंज डाकघर में आधार सेवा व स्पीड पोस्ट बहाली को लेकर सभासद आरती जयसवाल ने सौंपा ज्ञापन।

SHARE:

गोसाईगंज डाकघर में आधार सेवा व स्पीड पोस्ट बहाली को लेकर सभासद आरती जयसवाल ने सौंपा ज्ञापन
जनता दरबार में एसडीएम को दी समस्या की जानकारी, जल्द समाधान की मांग

अयोध्या।

गोसाईगंज डाकघर में नया आधार कार्ड बनाए जाने और स्पीड पोस्ट सेवा बहाल करने की मांग को लेकर शनिवार को नगर पंचायत गोसाईगंज की सभासद श्रीमती आरती जयसवाल ने डीएम कार्यालय में आयोजित जनता दरबार में उपजिलाधिकारी प्रवीण यादव को ज्ञापन सौंपा।
डीएम की अनुपस्थिति में सभासद ने एसडीएम को बताया कि डाकघर में महीनों से बंद आधार कार्ड की सेवाएं आंशिक रूप से शुरू तो हुई हैं, लेकिन अभी भी नया आधार कार्ड बनना और नाम संशोधन की प्रक्रिया पूरी तरह ठप है। इससे छात्रवृत्ति फार्म भरवाने में छात्रों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।इसके अलावा, बीते दो हफ्तों से स्पीड पोस्ट सेवा भी बाधित है, जिससे आम नागरिकों को जरूरी दस्तावेज भेजने में दिक्कत हो रही है। सभासद ने मांग की कि आधार कार्ड और स्पीड पोस्ट से जुड़ी सभी सुविधाएं तत्काल प्रभाव से बहाल की जाएं।
आरती जयसवाल ने कहा कि डाकघर में इन सुविधाओं की बहाली जनहित से जुड़ा मुद्दा है और प्रशासन को इसे प्राथमिकता के आधार पर सुलझाना चाहिए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment