इतिहास संकलन समिति मरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने किया विधायक राणावत का अभिनंदन।

SHARE:

इतिहास संकलन समिति मरुक्षेत्र के कार्यकर्ताओं ने किया विधायक राणावत का अभिनंदन
सादड़ी ।

इतिहास संकलन समिति मरुक्षेत्र की पाली जिला इकाई के कार्यकर्ताओं ने प्रांतीय महासचिव डॉ देवाराम के नेतृत्व में बाली पहुंच कर पूर्व ऊर्जा राज्यमंत्री व बाली विधायक पुष्पेन्द्र सिंह राणावत का संरक्षक सदस्य बनने पर अभिनंदन किया तथा इतिहास संकलन समिति मरुक्षेत्र द्वारा प्रकाशित पुस्तक भेंट की।
इतिहास संकलन समिति के नारायण लाल हिंगड़ ने बताया कि इतिहास संकलन समिति मरुक्षेत्र द्वारा इतिहास संकलन कर भारत का सही इतिहास आम जन के सम्मुख लाया जा रहा है। समिति के प्रांत महासचिव डॉ देवाराम ने राणावत को इतिहास संकलन समिति मरुक्षेत्र की पाली जिला ईकाई द्वारा किए जा रहे कार्यों से अवगत कराते हुए समिति द्वारा प्रकाशित पुस्तकों की जानकारी देते हुए डॉ हेडगेवार का स्वतंत्रता संग्राम में योगदान पुस्तक भेंट की। डॉ देवाराम के नेतृत्व में समिति के सदस्यों ने राणावत का संरक्षक सदस्य बनने पर साफ़ा माला पहनाकर अभिनंदन पत्र भेंट किया। विधायक राणावत ने भी इतिहास संकलन समिति के कार्यों की भूरि भूरि प्रशंसा की तथा सहयोग का विश्वास दिलाया।इस अवसर पर विजय सिंह माली, धर्मेंद्र पालरिया,प्रदीप वर्मा, महेंद्र देवपाल, गिरधारी लाल देवड़ा, जीवराज जाट, कालूराम, शांति लाल समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment