69 वी जिला स्तरीय छात्र 19 वर्ष की कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ।

SHARE:

लेसवा स्कूल विजेता एवं मंडफिया (गंगरार)विजेता तीसरे स्थान पर समरी विद्यालय की टीम रही।राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय लेसवा में 69 वी जिला स्तरीय छात्र 19 वर्ष की कबड्डी प्रतियोगिता का समापन बुधवार को हुआ।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
आयोजक लेसवा विद्यालय के उप्राचार्य नव कुमार दशोरा ने बताया कि समस्त ग्राम वासियों के सहयोग से प्रतियोगिता में 82 टीमों के 836 खिलाड़ियों व टीम प्रभारी ने भाग लिया। सभी के लिए आवास,भोजन,अल्पाहार, पुरस्कार आदि की व्यवस्था ग्रामवासियों, ग्राम पंचायत एवं आयोजन समिति की ओर से की गई। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक मिट्ठूलाल जाट थे।

फाइनल मैच बुधवार को हुआ जिसमें लेसवा एवं मंडफिया (गंगरार) के बीच हुआ जिसमें विद्यालय लेसवा की टीम विजेता,उपविजेता मंडफिया गंगरार की टीम रही, तीसरे स्थान पर सामरी विद्यालय टीम रही।
समापन समारोह के मुख्य अतिथि भदेसर के पूर्व प्रधान गोविंद सिंह शक्तावत, अध्यक्षता लेसवा प्रशासक राधेश्याम बेरवा,भादसोडा ब्लॉक अध्यक्ष संग्राम सिंह भादसोड़ा प्रशासक शंभू लाल सुथार अशोक महेश्वरी उमेश आगाल,घनश्याम सिंह, श्यामगिरी, नाथुगिरी,देवीलाल,रतनलाल जाट आदि थे।
कार्यक्रम का संचालन कैलाश चंद्र रेगर ने किया।आयोजन समिति की ओर से विजेता उपविजेता को शील्ड स्मृति चिन्ह,प्रमाण पत्र, प्रदान कर सम्मानित किया।
शिक्षा विभाग से अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी भदेसर से सत्यनारायण गर्ग ,आरपी. नारायण सिंह प्रतियोगिता पर्यवेक्षक नरेंद्रसिंह शक्तावत, श्यामलाल लुहाड़िया भी उपस्थित थे। समापन समारोह में समस्त ग्रामवासी, शारीरिक शिक्षक, स्थानीय विद्यालय के समस्त कार्मिक व विद्यार्थी आदि उपस्थित थे। स्थानीय विद्यालय के शारीरिक शिक्षक जगन्नाथ जाट ने उपस्थित सभी खिलाड़ियों,प्रभारियो, अतिथियों, व्यवस्था में लगे कार्मिकों, भामाशाहों एवं समस्त ग्राम वासियों का स्वागत कर आभार प्रकट किया।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment