चित्तौड़गढ़ में नकली नोट गैंग का भंडाफोड़,तीन आरोपी गिरफ्तार।

SHARE:

चित्तौड़गढ़ में नकली नोट गैंग का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया

चित्तौड़गढ़ शहर में नकली नोट गिरोह का पर्दाफाश हुआ है। कोतवाली थाना पुलिस ने 500-500 रुपये के करीब 30 नकली नोटों के साथ तीन युवकों को गिरफ्तार किया। ये आरोपी पिछले कुछ दिनों से सब्जी मंडी और आसपास के इलाकों में दुकानदारों को निशाना बना रहे थे। आरोपी कम कीमत का सामान खरीदकर नकली 500 का नोट देते और बदले में असली खुले पैसे ले जाते। मंगलवार रात एक महिला सब्जी विक्रेता ने आरोपी को पहचान लिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने उसे रंगे हाथों पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी झालावाड़ और कोटा जिले के रहने वाले हैं और होटल में ठहरकर इस काम को अंजाम दे रहे थे। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर मामला दर्ज किया है। शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी खासतौर पर छोटे दुकानदारों को ही निशाना बना रहे थे। पुलिस ने व्यापारियों से अपील की है कि किसी भी संदिग्ध नोट की तुरंत जानकारी दें।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment