राम तीर्थ प्रजापति बने उत्तर प्रदेश स्टेट सेक्रेटरी, इंडियन ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी।

SHARE:

राम तीर्थ प्रजापति बने उत्तर प्रदेश स्टेट सेक्रेटरी, इंडियन ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

गोशाईगंज-अयोध्या।
इंडियन ह्यूमन राइट्स एसोसिएशन ने राम तीर्थ प्रजापति, पुत्र श्री राम लखन प्रजापति, निवासी ग्राम दारापुर, पोस्ट टण्डोली, जनपद अयोध्या को उत्तर प्रदेश का स्टेट सेक्रेटरी नियुक्त किया है। यह नियुक्ति संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बी.एस. यादव द्वारा 14 सितंबर 2025 को की गई, जिसका कार्यकाल 13 सितंबर 2027 तक रहेगा।संगठन की ओर से जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार, राम तीर्थ प्रजापति राज्य में मानवाधिकारों के संरक्षण, सामाजिक समरसता एवं शांति बनाए रखने के साथ-साथ जरूरतमंदों की सहायता करने जैसे महत्वपूर्ण कार्यों के लिए जिम्मेदार होंगे। इस नियुक्ति की जानकारी जिला मजिस्ट्रेट, पुलिस अधीक्षक, मुख्यमंत्री, राज्यपाल, प्रधानमंत्री सहित संबंधित विभागों को भी भेज दी गई है।
नियुक्ति मिलने पर राम तीर्थ प्रजापति ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा,
मैं इस जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा, ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा के साथ निभाऊंगा। मानवाधिकारों की रक्षा, समाज में शांति एवं न्याय की स्थापना तथा सामाजिक समरसता के लिए निरंतर कार्य करता रहूंगा।उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों एवं शुभचिंतकों ने हर्ष व्यक्त किया और उज्जवल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment