सांसद सीपी जोशी ने अवलोकन किया एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया।

भादसोड़ा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा में सोमवार को नेट बॉल प्रतियोगिता का क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी ने अवलोकन किया एवं खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन किया। विद्यालय भवन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के लिए भी चर्चा की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय भादसोड़ा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष क्षेत्रीय सांसद सीपी जोशी ने चल रहे नेट बॉल प्रतियोगिता खिलाड़ियों से परिचय किया और उनका उत्साह वर्धन किया। विद्यालय समिति की ओर से सांसद जोशी का उपरना एवं मोठडा पहनाकर स्वागत अभिनंदन किया। इस समय सांवलिया जी मंदिर मंडल के अध्यक्ष जानकीदास वैष्णव, मंडल अध्यक्ष विजय सिंह चौहान, पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, अशोक अग्रवाल, सूर्य प्रताप सिंह, रमेश चंडालिया, जगदीश चंद्र तेली, विमल अग्रवाल, हरीश तलेसरा, दीपक जोशी, राधेश्याम आचार्य, दिलीप बोहरा, अनिल चंडालिया, एहसान मो, सत्यनारायण सुथार एवं कार्यकर्ता ग्रामीण उपस्थित थे। इस दौरान ग्रामीणों के द्वारा सांसद जोशी को विद्यालय भवन एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के भवन के निर्माण के लिए भी चर्चा की। जिस पर जोशी ने प्रशासनिक अधिकारियों से फोन पर बात कर कार्य को गति देने के लिए कहा गया।
कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर प्रतियोगिता कार्यक्रम में पहुंचे। खिलाड़ियों से परिचय किया एवं खेल को खेल की भावना से खेलते हुए अच्छा प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
मुख्य निर्णायक गोपाल उपाध्याय ने बताया कि सोमवार को सेमीफाइनल में 20 टीमों के मैच हुए। मंगलवार को फाइनल मैच होंगे जिसमें 19 वर्ष छात्र,छात्रा वर्ग में बागुंड और सेग़वा तथा 17 वर्ष छात्र वर्ग में करेडिया व एम अकैडमी चितौड़गढ़,तथा छात्रा वर्ग में सुवानिया एवं एम अकादमी चित्तौड़गढ़ के मैच कराए जाएंगे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





