रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन द्वारा रक्तदान महोत्सव का आयोजन, समाजसेवी सुरेश यादव हुए सम्मानित।
अयोध्या।
रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन के तत्वावधान में दर्शन नगर स्थित एच.आर. पैलेस में तीन दिवसीय रक्तदान महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। इस पुनीत कार्यक्रम का नेतृत्व संस्था के संरक्षक राजेश चौबे और अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने किया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में हरैया विधायक अजय प्रताप सिंह एवं गोसाईगंज विधायक अभय सिंह ने शिरकत की, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में अयोध्या धाम सेवा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं वरिष्ठ समाजसेवी सुरेश यादव उपस्थित रहे।
तीन दिनों तक चले इस रक्तदान महोत्सव में जनसहयोग से लगभग 400 यूनिट रक्त एकत्रित किया गया। कार्यक्रम में रक्तदाताओं को स्मृति चिन्ह एवं प्रमाणपत्र देकर सम्मानित भी किया गया।इस अवसर पर रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन की ओर से समाजसेवी सुरेश यादव को उनके सामाजिक योगदान एवं सेवाभाव के लिए शाल ओढ़ाकर और मोमेंटो भेंट कर सम्मानित किया गया। विधायक अजय प्रताप सिंह ने फाउंडेशन के इस आयोजन की सराहना करते हुए कहा, रक्तदान महादान है, इससे न केवल किसी का जीवन बचता है बल्कि रक्तदाता स्वयं भी स्वस्थ रहता है।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सुरेश यादव ने कहा, तीन दिवसीय रक्तदान महोत्सव जैसे आयोजन समाज को जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। रामकृष्ण सेवा फाउंडेशन ने इस आयोजन के माध्यम से समाज के प्रति अपने दायित्व का उत्कृष्ट उदाहरण प्रस्तुत किया है।अंत में संस्था के संरक्षक राजेश चौबे और अध्यक्ष आकाश गुप्ता ने सभी
रक्तदाताओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए समाजसेवा के इस कार्य को निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया।
तीन दिवसीय रक्तदान महोत्सव का आयोजन
लगभग 400 यूनिट रक्तदान,समाजसेवी सुरेश यादव को सम्मानितविधायक अजय प्रताप सिंह व अभय सिंह रहे मौजूद।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





