मुंडारा में महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव रविवार 14 सितम्बर को,कलशयात्रा व वरघोड़ा निकलेगा।
गिरधारी मेवाड़ा,मुंडारा।
ग्राम में ब्रह्मपुरी स्थित महालक्ष्मी मंदिर परिसर में श्रीमाली ब्राह्मण समाज मुंडारा व श्रीमाली ब्राह्मण सेवा समिति मुंडारा के संयुक्त तत्वावधान में आयोजक रघुवरदयाल खुशालचन्द व्यास मुंडारा,प्रकाश लक्ष्मीनारायण व्यास नागपुर व हितेश भंवरलाल व्यास बैंगलोर परिवार द्वारा महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव रविवार 14 सितम्बर को धूमधाम,हर्षोल्लास एवं धार्मिक आयोजनों के साथ मनाया जाएगा। प्राकट्योत्सव के उपलक्ष में कलशयात्रा व वरघोड़ा निकाला जाएगा।
प्रकाश व्यास व हितेश व्यास ने बताया कि 14 सितम्बर रविवार अश्विन शुक्ल पक्ष अष्टमी तिथि को महालक्ष्मी प्राकट्योत्सव मंदिर परिसर में समाज बंधुओं व ग्रामवासियों की मौजूदगी में मनाया जाएगा।
व्यास ने बताया कि रविवार 14 सितम्बर को प्रातः महालक्ष्मी माता का श्रृंगार,आरती, महाअभिषेक व दोपहर को पंडित त्रिवेदी लुणावा के सान्निध्य में श्रीसूक्त मंत्रों का उच्चारण द्वारा महायज्ञ किया जाएगा।मंदिर परिसर स्थित हनुमान की प्रतिमा के आंगी की जाएगी।दोपहर 3 बजे मुंडारा श्रीमाली समाज की बैठक का आयोजन किया जाएगा जिसमें समाज विकास व मंदिर जीर्णोद्धार पर चर्चा की जाएगी।शाम 4 बजे बाद मंदिर परिसर से ग्राम के मुख्य मार्गों से भव्य कलशयात्रा व वरघोड़ा निकाला जाएगा।शाम को महालक्ष्मी माता का महा श्रृंगार कर माता को भोग अर्पण कर सांध्यकालीन आरती की जाएगी। एक शाम महालक्ष्मी माता के नाम भजनसंध्या का आयोजन किया जाएगा जिसमें गायक शैतानसिंह करणोत प्रस्तुति देंगे। प्रकाश, हितेश व्यास परिवार ने बताया कि महालक्ष्मी माता के साथ मंदिर परिसर में विराजमान देवी-देवताओं को पोशाकें धारण करवाई जाएगी। मध्यरात्रि 12 बजे माता के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आतिशबाजी कर महाआरती कर पूजा अर्चना कर मेवा खीर व छप्पन भोग प्रसाद का अर्पण किया जाएगा। महाआरती के बाद खीर, मिष्ठान व फल का प्रसाद वितरण किया जाएगा।प्राकट्योत्सव को लेकर मंदिर परिसर को रंग बिरंगी रोशनी से सजाया गया है।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





