समाज में एकता और सद्भाव के लिएआयोजित हुआ भव्य प्रसाद वितरण।
अयोध्या धाम । भगवान श्री राम की पावन नगरी अयोध्या में, श्री रामगुलेला मंदिर और लोमहर्ष ऋषि आश्रम में एक भव्य वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में संत, महंत और गृहस्थों ने भाग लिया और प्रसाद ग्रहण किया। यह आयोजन महंत शिवचरण दास महाराज के तत्वावधान में किया गया। इस भंडारे में अयोध्या के अनेक प्रमुख संतों और महंतों ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति दर्ज कराई, जिसमें भंडारे के मुख्य आयोजक महंत शिवचरण दास महाराज भी शामिल थे। आयोजन को सफल बनाने में मंदिर के प्रबंधक अतुल राय, पुजारी सुदर्शन दास, विकास शास्त्री, राम शंकर यादव, और अभिषेक यादव का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर सभी उपस्थित भक्तों ने श्रद्धापूर्वक प्रसाद ग्रहण किया और आध्यात्मिक वातावरण का अनुभव किया। यह वार्षिक भंडारा न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान था, बल्कि इसने संतों, भक्तों और गृहस्थों को एक साथ लाकर समाज में एकता और सद्भाव का संदेश भी दिया।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





