17 व 18 सितंबर को होगी महिला एवं पुरुष मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता।

SHARE:

17 व 18 सितंबर को होगी महिला एवं पुरुष मंडलीय कबड्डी प्रतियोगिता।

अयोध्या।

देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में आनंद कबड्डी एकेडमी एवं बाल कल्याण संस्थान डाभासेमर, अयोध्या के संयुक्त तत्वावधान में दो दिवसीय महिला एवं पुरुष मंडलीय प्राइजमनी कबड्डी चैंपियनशिप का आयोजन किया जा रहा है। यह प्रतियोगिता 17 और 18 सितंबर 2025 को अंतर्राष्ट्रीय स्पोर्ट्स स्टेडियम, डाभासेमर, अयोध्या में संपन्न होगी।
इस संबंध में आयोजन समिति की बैठक दिनांक 13 सितंबर 2025 को आयोजित की गई, जिसकी अध्यक्षता प्रतियोगिता के संरक्षक आलोक तिवारी ने की।
आयोजन समिति के सदस्य लाल शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की 24 टीमों तथा महिला वर्ग की 16 टीमों का प्रतिभाग होना सुनिश्चित हुआ है। खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने हेतु प्राइजमनी पुरस्कार की भी घोषणा की गई है
प्रथम पुरस्कार:₹11,000,द्वितीय पुरस्कार: ₹5,100,तृतीय पुरस्कार: ₹3,100
चतुर्थ पुरस्कार- सांत्वना पुरस्कार
पुरस्कार दोनों वर्गों महिला एवं पुरुष में समान रूप से दिए जाएंगे।प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के खाने व रहने की व्यवस्था आयोजकों द्वारा की गई है, जिससे खिलाड़ियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।इस आयोजन के दौरान समिति के कई गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे, जिनमें अनुराग त्रिपाठी, दीपक पाण्डेय, रोहित शुक्ला, यदुनंदन वर्मा, बलराम यादव, नितिन यादव, आलोक वर्मा, वीरेंद्र प्रताप सिंह, राहुल वर्मा, वैभव सिंह, हिमांशु सिंह, प्रतीक सिंह, आदित्य सिंह, मयंक शुक्ला, अनुज शुक्ला, देवेंद्र मौर्य और आदर्श यादव शामिल हैं।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment