जिला स्तरीय शतरंज खेल कूद प्रतियोगिता दिनाक 14 से शुभारंभ।

SHARE:

जिला स्तरीय शतरंज खेल कूद प्रतियोगिता दिनाक 14 से शुभारंभ।

फालना,पाली

फालना नगर में 69 वी जिला स्तरीय माध्यमिक/ उच्च माध्यमिक विद्यालय शतरंज खेल कूद प्रतियोगिता 17/19 वर्षीय छात्र/छात्रा का आयोजन श्री नेहरू उच्च माध्यमिक विद्यालय खुडाला फालना में दिनांक 14-09-2025 से 17-09-2025 तक होगा कार्यक्रम की जानकारी संचालक छोगाराम भटनागर ने देते हुए बताया कि इस प्रतियोगिता का उद्घाटन दिनाक 14-09-2025 को प्रातः 10:30 बजे होगा उद्घाटन समारोह में मुख्य अतिथि ठाकुर साहब अभिमन्यु सिंह जी फालना गाँव विशिष्ट अतिथि ललिता रमेश शा अध्यक्ष नगर पालिका खुडाला फालना एवं सम्पूर्ण कार्यक्रम की अध्यक्षता बलवीर सिंह राणावत् उप जिला शिक्षा अधिकारी शारीरिक शिक्षा पाली के सान्निध्य में होगा इस प्रतियोगिता में क़रीबन 250 खिलाड़ी भाग लेंगे| समापन समारोह दिनांक 17-09-2025 को प्रातः 10:30 बजे होगा जिसमें मुख्य अतिथि ठाकुर साहब श्री पुष्पेन्द्र सिंह जी राणावत विधायक बाली विशिष्ट अतिथि ललिता रमेश शा अध्यक्ष नगर पालिका खुडाला फालना एवम् अध्यक्षता श्री राजेन्द्र सिंह संधु मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी एवं विशिष्ट अतिथि विनयपाल जी अधिशासी अधिकारी नगर पालिका खुडाला फालना होंगे*|

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment