नगर निगम में ठेका दिलाने का दिया था झांसा, पूर्व कांग्रेसी नेता समेत तीन पर मुकदमा दर्ज।

SHARE:

महापौर का करीबी बताकर महिला से की 45 लाख की ठगी
नगर निगम में ठेका दिलाने का दिया था झांसा, पूर्व कांग्रेसी नेता समेत तीन पर मुकदमा दर्ज

अयोध्या।

अयोध्या नगर निगम में ठेका दिलाने का झांसा देकर महिला से 45 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़िता की शिकायत पर अयोध्या कोतवाली पुलिस ने कांग्रेस के पूर्व नेता आरिफ आब्दी समेत तीन लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी आरिफ आब्दी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।आरोप है कि खुद को अयोध्या महापौर का करीबी बताकर आरिफ आब्दी ने नगर निगम में टेंडर दिलाने का लालच दिया और महिला से 45 लाख रुपये ऐंठ लिए। महिला देवकाली क्षेत्र स्थित देवांश अस्पताल की संचालिका है।
पीड़िता के पिता देवनारायण तिवारी की तहरीर पर अयोध्या कोतवाली में एफआईआर दर्ज की गई है। मामले में राठ हवेली निवासी आरिफ आब्दी, गोंडा निवासी सुभाष सिंह और देवकाली निवासी रिंकू मौर्य को आरोपी बनाया गया है।सूत्रों के अनुसार, पीड़ित परिवार ने पहले महापौर से शिकायत की थी, जिसके बाद मामले की जांच शुरू हुई। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरिफ आब्दी को हिरासत में ले लिया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, मामले की जांच की जा रही है। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दी जा रही है। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment