पंचकोसी परिक्रमा मार्ग निरीक्षण पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी।

SHARE:

पंचकोसी परिक्रमा मार्ग निरीक्षण पर पहुंचे प्रभारी मंत्री, कार्य की धीमी गति पर जताई नाराजगी।
निर्माण कार्य को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

अयोध्या।

जनपद अयोध्या के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने सोमवार को पंचकोसी परिक्रमा मार्ग का औचक निरीक्षण किया। उनके साथ जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे एवं अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान प्रभारी मंत्री ने उदया तिराहा से लेकर साकेत गैस गोदाम, ब्रह्मकुंड, गुरुद्वारा, राजघाट, झुनकी घाट, हलकारा का पुरवा व हनुमानगुफा तक मार्ग का स्थलीय जायजा लिया।निरीक्षण के दौरान निर्माण कार्य की गति धीमी पाए जाने पर मंत्री ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और निर्माण खंड-4 के अधिशासी अभियंता को स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्य को निर्धारित मानकों व गुणवत्ता के अनुरूप शीघ्र पूर्ण किया जाए।
उन्होंने कहा कि पंचकोसी परिक्रमा से पहले मार्ग का कार्य हर हाल में पूरा कर लिया जाए, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी सदर, अधिशासी अभियंता, तथा अन्य विभागीय अधिकारी मौजूद रहे। प्रभारी मंत्री ने संबंधित अधिकारियों को कार्य की लगातार निगरानी करने और तय समयसीमा में गुणवत्तापूर्ण निर्माण सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment