गुरुनानक अकादमी में पांच शिक्षकों को मिला मोहन सिंह छाबड़ा स्मृति सम्मान
संजय यादव,अयोध्या।
गुरुनानक अकादमी के श्री गुरु गोबिंद सिंह सभागार में मंगलवार को सरदार मोहन सिंह छाबड़ा स्मृति सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता धर्मवीर सिंह बग्गा ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रोली सिंह और अध्यक्ष प्रतिनिधि आलोक कुमार सिंह रोहित उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। इस अवसर पर सम्मान से नवाजे गए पांच हस्तियों में पत्रकार आईबी पाण्डेय, शिक्षक विश्वनाथ सिंह, भीम सिंह, श्रीमती कुसुमलता और श्रीमती कंचन वेत्ता शामिल रहीं।समारोह के दौरान विद्यालय की बालिकाओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गीत प्रस्तुत कर कार्यक्रम में सांस्कृतिक रंग भरे। कार्यक्रम में प्रतिपाल सिंह पाली अमनदीप सिंह छाबड़ा, राकेश प्रताप सिंह,राम जी सिंह,रवि सिंह,देवेश सिंह,चन्दन सिंह,हर्षवर्धन सिंह सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





