श्रीमान जिला पुलिस अधीक्षक महोदय श्री मनिष त्रिपाठी आईपीएस एवं श्रीमान अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदया श्रीमती सरीता सिंह एंव श्रीमान उपखण्ड मजिस्ट्रेट भदेसर द्वारा जारी आदेश घोसुण्डा बांध की भराव क्षमता 85ः होने से एंव पानी की आवक निरंतर जारी है एंव बडगांव बाध के ओवरफ्लो होने से बेडच नदी मे प्रवाह अच्छा होने से नदीयो के बहाव क्षैत्र मे किसी प्रकार की गतिविधि ना करे एंव बहाव क्षैत्र पुलिया पार करते समय सावधानी रखे एंव किसी प्रकार की जनहानी नही हो उक्त आदेष की पालना मे श्रीमान अनील शर्मा पुलिस उप- अधीक्षक वृत भदेसर के सुपरविजन मे थाना सर्कल मे बहने वाले नदी नाले पुलिया (एनीकट) के चैक करने हेतु मन थानाधिकारी महेन्द्र सिंह उ.नि. मय जाप्ता श्री जीवन सिंह सउनि , सुरेन्द्र सिंह हैडकानि 1041 कानि रतनलाल नं.1515, प्रकाश चन्द्र कानि 257 मय सरकारी बोलेरो के थाने से रवाना हो थाना सर्कल मे बहने वाली नदियो पर बने पुलिया (ऐनीकट) के उपर से पानी का प्रवाह होने से रास्तो को अवरूद्व कर दांतोली बाकली नदी पुलिया (ऐनीकट) पर पहुचा तो ऐनीकट पर पानी का तेज प्रवाह हो रहा था ऐनीकट के दोनो तरफ से रास्ते को अवरूद्व कर रखा था उसी दौरान 01 श्री प्रहलाद पिता रायचन्द जाट उम्र 32 साल निवासी कुथना थाना भादसौडा जिला चित्तौडगढ 02 छोगालाल पिता भगवान लाल भील उम्र 25 साल निवासी कुथना थाना भादसौडा जिला चित्तौडगढ आये एंव दोनो व्यक्ति बाकली नदी की पुलिया (ऐनीकट) को दोनो तरफ से अवरूद्व करने के बावजुद पुलिया के उपर से बह रही रपट के अन्दर से जाने के लिये जिद करने लगे जिस पर मन थानाधिकारी भादसौडा व उपस्थित जाप्ते द्वारा समझाईस की गई की नदी की पुलिया(ऐनीकट) पर पानी का तेज प्रवाह हो रहा है पुलिया के उपर से जाने मे खतरा है अभी आप ऐनीकट पर बह रही रपट पर नही जा सकते हो जिस पर हर दोनो व्यक्ति पानी के अन्दर जाने की जिद करने लगे एंव मन थानाधिकारी व जाप्ते द्वारा रोकने का प्रयास करने पर कहने लगा की हमने कौनसा अपराध किया है जो आप हमारे को रोक रहे हो हमे हमारे घर पर जाना जरूरी है हम इस पुलिया के उपर से हमारे घर जायेगें एंव आक्रोशित होने लगे इस पर उक्त व्यक्ति द्वारा समझाईस के बावजुद नही मान नदी के एनीकट से गुजरने एंव जानमाल की हानि का अंदेशा होने को मध्यनजर रखते हुये व संज्ञेय अपराध की घटना कारित ना हो इसकी रोकथाम हेतु अलावा गिरफ्तार के कोई चारा नही होने से उक्त गैर सायल प्रहलाद पिता रायचन्द जाट उम्र 32 साल निवासी कुथना थाना भादसौडा जिला चित्तौडगढ 02 छोगालाल पिता भगवान लाल भील उम्र 25 साल निवासी कुथना थाना भादसौडा जिला चित्तौडगढ को धारा 170 बी.एन.एस.एस. मे गिरफ्तार किया गया गैर सायलान को श्रीमान कार्यपालक मजिस्ट्रेट भदेसर के समक्ष पेश किया जावेगा।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





