चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
सांवलियाजी मंदिर विवाद को लेकर विहिप और बजरंग दल का जिला कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन।
नरेंद्र सेठिया,चित्तौड़गढ़ –
एंकर – चित्तौड़गढ़ में आज विश्व हिंदू परिषद और बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता जिला कलेक्ट्रेट पहुंचे और सांवलियाजी मंदिर भादसोड़ा में आर्केस्ट्रा द्वारा किए गए अश्लील नृत्य का विरोध दर्ज कराया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि धार्मिक स्थल पर अशोभनीय कार्यक्रम आयोजित कर मंदिर की गरिमा को ठेस पहुंचाई गई। इस दौरान विहिप जिलाध्यक्ष प्यारचंद्र सेन के साथ आयोजकों द्वारा की गई अभद्रता, गाली-गलौज और धक्का-मुक्की को लेकर भी रोष जताया गया। कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपते हुए दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी और आयोजकों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। साथ ही भविष्य में धार्मिक आयोजनों में अश्लीलता फैलाने वाले कार्यक्रमों पर स्थाई रोक लगाने की अपील की। संगठन ने चेतावनी दी कि यदि कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन तेज किया जाएगा। समाज और प्रशासन से मंदिर की गरिमा बचाने के लिए ठोस कदम उठाने की अपील की गई।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





