अयोध्या में बोले आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल- मंदिर क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी, अवैध दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई।

SHARE:

अयोध्या में बोले आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल- मंदिर क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी, अवैध दुकानों पर होगी सख्त कार्रवाई।

अयोध्या।

प्रभु श्रीराम की नगरी अयोध्या में रविवार को सर्किट हाउस में आयोजित प्रेसवार्ता में आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने कहा कि उन्हें श्रीराम की भूमि पर आने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है। उन्होंने यहां वैश्य समाज के सम्मेलन में भाग लेकर करोड़ों लोगों के सम्मान का हिस्सा बनने को गौरव की बात बताया।
मंत्री अग्रवाल ने कहा कि अयोध्या धाम के मंदिर क्षेत्र में पूर्ण शराबबंदी लागू है। यदि किसी दुकान की स्थिति प्रतिबंधित परिधि – यानी 75 से 100 मीटर के भीतर पाई जाती है, तो उस पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ सरकार के पिछले आठ वर्षों में माफियाओं की कमर तोड़ी गई है। आबकारी विभाग की प्रवर्तन टीमें पूरे प्रदेश में अवैध शराब कारोबार के खिलाफ निरंतर अभियान चला रही हैं।
लोकतंत्र में सभी को अधिकार है कि वे प्रदेश के किसी भी कोने में जा सकें, लेकिन कानून व्यवस्था की बात करें तो वर्ष 2017 के पहले की सपा सरकार में अराजकता फैली हुई थी। जनता ने उस दौर को देखा है और अब उसे दोहराना नहीं चाहती।
व्यापारियों की सुरक्षा को लेकर उन्होंने कहा कि पहले व्यापारियों को अपनी जान की चिंता होती थी, लेकिन आज वे पूरी तरह सुरक्षित हैं और भाजपा के साथ हैं। भाजपा सरकार में व्यापारियों, किसानों और महिलाओं को पूर्ण सम्मान मिला है। हमारी सरकार व्यापार हितैषी है और हर वर्ग के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment