मारवाड़ का ऐतिहासिक जवाई बांध के 13 में से 9 गेट खोले गए। जवाई नदी के गांव अलर्ट मोड पर,गोडवाड में भी नदियां उफान पर।

SHARE:

मारवाड़ का ऐतिहासिक जवाई बांध के 13 में से 9 गेट खोले गए। जवाई नदी के गांव अलर्ट मोड पर,गोडवाड में भी नदियां उफान पर।

पाली

पश्चिमी राजस्थान का सबसे बड़ा बांध ‘जवाई’ लबालब हो चुका हैं। बांध के कुल 13 में से 9 गेट शनिवार को खोल दिए गए। इनमें गेट न. 2, 3, 4, 5, 6 के अलावा 8, 9, 10 और 11 को खोला गया है। फिलहाल सभी गेट 5 फीट तक खोले गए है, जिनसे पानी निकासी जारी है। इसके निर्माण से लेकर अब तक में 10वीं बार जवाई बांध के गेट खोले गए थे। इससे पहले 2023 में डैम के गेट खोले गए थे। जवाई नहर खंड सुमेरपुर के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि कुल भराव क्षमता 61.25 फीट है।

इसी प्रकार जिले भर में पिछले 24 से रुक रुक कर मुचलाधार बारिश होने से घाणेराव,देसूरी,सादड़ी,परशुराम महादेव,रानी,सोजत,मारवाड़ सहित पूरे क्षेत्र की नदी नाले उफान पर बह रहे है। आना,खेतलाजी जाने वाला रास्ता बंद हो चुका है। पुलिस प्रशासन ने क्षेत्र के लोगों को सचेत व सावधान रहने की अपील की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment