श्री सांवलिया सेठ का विशाल मेला सम्पन्न, 51 दिव्यांगों को निःशुल्क वितरित की स्कूटी, 12 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का किया सम्मान।

SHARE:

श्री सांवलिया सेठ का विशाल मेला सम्पन्न,
51 दिव्यांगों को निःशुल्क वितरित की स्कूटी,
12 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों का किया सम्मान।

चितौडगढ नरेन्द्र सेठिया
सांवलियाजी-

मेवाड़ के सुप्रसिद्ध कृष्णधाम सांवलियाजी में भगवान श्री सांवलिया सेठ का तीन दिवसीय विशाल जलझूलनी एकादशी मेला समारोह पूर्वक सम्पन्न हुआ। ज्ञात हो कि भगवान श्री सांवलिया सेठ का तीन दिवसीय विशाल जलझूलनी एकादशी मेला बड़े ही धूमधाम तथा हर्षोल्लास के साथ मनाया जाता है। इस बार भी श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल के द्वारा विविध प्रकार के आयोजनों के साथ विशाल मेले का आयोजन किया गया। गुरुवार को इस तीन दिवसीय विशाल जलझूलनी एकादशी मेले का समापन किया गया। समापन समारोह के मुख्य अतिथि चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी थे। अध्यक्षता कपासन विधायक अर्जुनलाल जीनगर ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष रतनलाल गाडरी, श्री सांवलियाजी मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव, बोर्ड सदस्य किशनलाल अहीर, हरिराम गाडरी, रामलाल गुर्जर, पवन तिवारी, भाजपा नेता कमलेश पुरोहित, अतिरिक्त जिला कलेक्टर व मंदिर मंडल सीईओ प्रभा गौतम, नायब तहसीलदार व मंदिर मंडल प्रशासनिक अधिकारी प्रथम शिवशंकर पारीक मौजूद थे। सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान श्री सांवलिया सेठ की छवि के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर समापन समारोह का शुभारंभ किया। तत्पश्चात सांवलियाजी कस्बे, मंदिर मंडल के अधिनस्थ आने वाले 16 गांवों सहित अन्य गांवों के 51 चयनित दिव्यांगों को निःशुल्क मोटोराइज्ड स्कूटी वितरित की। साथ ही सांवलियाजी कस्बे सहित मंदिर मंडल के अधिनस्थ आने वाले 16 गांवों के मेधावी छात्र छात्राओं को 15 हजार रुपए का चेक देकर सम्मानित किया गया। समापन समारोह में रेखा राव व पंकज मारवाड़ी मय दल के द्वारा आकर्षक भजन व सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। मंदिर मंडल बोर्ड के अध्यक्ष हजारी दास वैष्णव ने इस तीन दिवसीय विशाल जलझूलनी एकादशी मेले के समापन की औपचारिक घोषणा की।

Rainbow News Hindustan
Author: Rainbow News Hindustan

Mo.9414526432

Leave a Comment