सांसद अवधेश प्रसाद ने शावेज़ जाफरी को बनाया विधिक सांसद प्रतिनिधि।
संजय यादव,अयोध्या।
समाजवादी पार्टी के फैजाबाद-अयोध्या लोकसभा क्षेत्र से सांसद अवधेश प्रसाद ने वरिष्ठ अधिवक्ता एवं सपा नेता शावेज़ जाफरी एडवोकेट (राष्ट्रीय महासचिव, समाजवादी अधिवक्ता सभा) को अपना विधिक सांसद प्रतिनिधि नियुक्त किया है। यह नियुक्ति फैजाबाद जनपद के लोकसभा क्षेत्र में की गई है।सांसद अवधेश प्रसाद ने प्रतिनिधि नियुक्त करते हुए शावेज़ जाफरी से जनहित के मुद्दों पर सक्रिय रहते हुए जनता के लिए सदैव तत्पर रहने की अपेक्षा जताई है। पार्टीजनों के अनुसार यह नियुक्ति जाफरी की स्वच्छ छवि, ईमानदारी, समाजवादी विचारधारा के प्रति निष्ठा तथा क्षेत्र में सक्रिय भूमिका को ध्यान में रखते हुए की गई है।ज्ञात हो कि लोकसभा चुनाव के दौरान शावेज़ जाफरी ने जनपद की प्रत्येक विधानसभा और तहसील स्तर पर जनसंपर्क अभियान में अपनी बड़ी टीम के साथ प्रभावी भूमिका निभाई थी। समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने इस नियुक्ति को पार्टी संगठन के लिए एक सशक्त कदम बताया है।
नियुक्ति पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए शावेज़ जाफरी एडवोकेट ने मा. सांसद अवधेश प्रसाद के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि वे सदैव जनहित और पार्टी हित में कार्यरत रहेंगे। उन्होंने कहा सांसद द्वारा दी गई यह जिम्मेदारी मेरे लिए गौरव का विषय है। मैं पूरे समर्पण और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करूंगा।इस अवसर पर सपा प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने जानकारी दी ।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





