जिलाधिकारी ने जनता दर्शन में सुनीं जनता की समस्याएं, त्वरित समाधान के दिए निर्देश।
अयोध्या।
जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे की अध्यक्षता में आज कलेक्ट्रेट कार्यालय में जनता दर्शन का आयोजन किया गया, जिसमें जिले के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से आए नागरिकों ने अपनी समस्याएं एवं शिकायतें प्रस्तुत कीं।
जिलाधिकारी ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी विभाग यह सुनिश्चित करें कि जनता की समस्याओं का समाधान शीघ्र, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए।जनता दर्शन में प्रमुख रूप से भूमि विवाद, राजस्व संबंधित मामले, पेंशन, विद्युत, जलापूर्ति, सड़क मरम्मत, स्वास्थ्य सुविधाएं और जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित समस्याएं सामने आईं।
श्री फुंडे ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि प्रत्येक मामले की साप्ताहिक समीक्षा की जाए और
शिकायतकर्ताओं को समय से समाधान की सूचना दी जाए। उन्होंने यह भी कहा कि शिकायतों के निस्तारण में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
Author: Rainbow News Hindustan
Mo.9414526432





